9 राज्यों और 57 स्टेशनों को पार करके मंजिल तक पहुंचती है ये ट्रेन, भारत की सबसे लंबी दूरी पर चलने वाली ये ट्रेन 82 घंटो में पूरा करती है सफर

भारत का रेलवे नेटवर्क विश्व में चौथा सबसे बड़ा है। इस बड़े देश में कई ट्रेनें चलती हैं जो एक कोने से दूसरे को जोड़ती हैं। हम आज आपको देश की सबसे लंबी ट्रेन के बारे में बताएंगे।
 

भारत का रेलवे नेटवर्क विश्व में चौथा सबसे बड़ा है। इस बड़े देश में कई ट्रेनें चलती हैं जो एक कोने से दूसरे को जोड़ती हैं। हम आज आपको देश की सबसे लंबी ट्रेन के बारे में बताएंगे। यह ट्रेन करीब 4300 किलोमीटर चलती है। इस सफर को पूरा करने में 80 घंटे से अधिक का समय लगता है। 

भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन विवेक एक्सप्रेस

विवेक एक्सप्रेस देश की सबसे लंबी ट्रेन है। 2011-12 के रेल बजट में इस ट्रेन की घोषणा की गई थी। इसका ऐलान स्वामी विवेकानंद के 150वें जन्मदिवस पर किया गया था।

असम के डिब्रूगढ़ से तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक इसका रास्ता है। यह भारत में सबसे लंबी दूरी की ट्रेन है। लंबी दूरी का सफर करने में यह दुनिया में 24वें स्थान पर है। 

विवेक एक्सप्रेस लगभग 4300 किमी चलती है 

कन्याकुमारी से डिब्रूगढ़ की दूरी करीब 4300 किलोमीटर है। इंडियन रेलवे ने विवेक एक्सप्रेस को भारत में सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन बताया है।

यह ट्रेन 9 राज्यों से गुजरती है और 57 स्टेशनों पर ठहरती है। यह वह ट्रेन है जो उत्तर-पूर्वी भारत को दक्षिण भारत से जोड़ती है।

विवेक एक्सप्रेस 9 राज्यों को करती है क्रॉस 

विवेक एक्सप्रेस असम, नागालैंड, बिहार, वेस्ट बंगाल, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और केरल से तमिलनाडु पहुंचती है। यह 9 राज्यों से गुजरती है।

विवेक एक्सप्रेस हफ्ते में 1 बार चलती है

डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस एक साप्ताहिक ट्रेन है। इसमे 19 कोच हैं। तीन AC कोच हैं। 6 जनरल कोच हैं और 9 स्लीपर क्लास हैं। ट्रेन में पैन्ट्री कार भी है। ट्रेन का नंबर 15905- 15906 है जो दोनों तरफ से चलती है।