हाथी का शिकार करने के लिए टाइगर ने लगाई थी दौड़, पर गजराज ने 30 सेंकड में ही टाइगर को याद दिला दी उसकी औक़ात

हाथी की शक्ति के सामने बब्बर शेर भी कमजोर है। लेकिन कभी कभी झुंड में शेर उस पर हावी होते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए जंगल के इस दृश्य ने लोगों को चौंका दिया है!
 

हाथी की शक्ति के सामने बब्बर शेर भी कमजोर है। लेकिन कभी कभी झुंड में शेर उस पर हावी होते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए जंगल के इस दृश्य ने लोगों को चौंका दिया है! दरअसल, एक टाइगर ने अकेले ही हाथी का शिकार करने निकल पड़ा था। फिर क्या, हाथी ने उसे सबक सिखाने में तीस सेकंड भी नहीं लगाए।

हुआ कुछ यू था की एक टाइगर घास में छिपकर  घात लगाए बैठा था। फिर दौड़ते हुए वह अचानक हाथी पर हमला कर दिया। पहले हाथी अपनी जान बचाने के लिए भागता है, लेकिन कुछ समय बाद बाघ को अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए देखा जाता है।

बाघ ने कर दिया हाथी पर हमला

इस 47 सेकंड के वीडियो में एक टाइगर घास में छुपकर हाथी को देख रहा है। फिर वह तेजी से हाथी के पास पहुंचता है और ठहर जाता है। हाथी भी सर्तक होता है, लेकिन जैसे ही वह अपने कदम आगे की तरफ बढ़ाता है।

बाघ उस पर हमला करता है जैसे ही वह आगे बढ़ता है। इसके बाद, कहानी में एक ट्वीस्ट आता है..। हाथी घूमकर टाइगर पर ही धावा बोल देता है जिसके बाद 'शेर खान' अपनी जान बचाकर भागते हुए दिखाई देता है।

<a href=https://youtube.com/embed/A1aeOECMon0?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/A1aeOECMon0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

टाइगर डरा सकता है लेकिन

IFS अधिकारी सुशांता नंदा ने जंगल का वीडियो टैग करते हुए कहा, "टाइगर डरा सकता है लेकिन एक व्यस्क हाथी को नहीं मार सकता।" अब तक, इस पोस्ट को लगभग दो हजार से अधिक व्यूज और लगभग डेढ़ सौ लाइक्स मिले हैं।

इस वायरल वीडियो पर लोग कॉमेंट द्वारा अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है। यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहां की घटना हुई है। जबकि अन्य ने लिखा कि एक व्यस्क बाघ आराम से हाथी को निपटा सकता है।