Today Gold Price: ओ भाईसाब, सोने के दामों में आई बड़ी गिरावट, अगर अब खरीदारी नही की तो बाद में होगा पछतावा

गुरुवार को मार्केट में सोना और चांदी दोनों की कीमत मे गिरावट दर्ज की गई थी। तो चलिए जानते है की आज भोपाल में 22 और 24 कैरेट वाले सोने की कीमत क्या है। साथ ही चांदी कितने रुपए किलो बिकेगी। 
 

अगर आप भी आज सराफा बाजार जाकर सोने-चांदी की खरीदारी की प्लानिंग में पहले ये जरूरी खबर पढ़ लें। Bankbazar.com की रिपोर्ट के अनुसार आज यानी शुक्रवार 15  सितंबर को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोने-चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

गुरुवार को मार्केट में सोना और चांदी दोनों की कीमत मे गिरावट दर्ज की गई थी। तो चलिए जानते है की आज भोपाल में 22 और 24 कैरेट वाले सोने की कीमत क्या है। साथ ही चांदी कितने रुपए किलो बिकेगी। 

सोने की कीमत स्थिर

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सोने की कीमत मे कोई बदलाव नहीं हुआ हैं। गुरुवार को सोने की कीमत में लगभग 370 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी। इसके बाद 24 कैरेट वाले सोने की कीमत  58,200 दर्ज की गई थी।

आज 15  सितंबर शुक्रवार को भी 24 कैरेट वाला सोना इसी कीमत में मिलेगा। वहीं, 22 कैरेट वाले सोने की कीमत की बात करें तो 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 55,430 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती नजर आ रही है। 

चांदी की कीमत भी स्थिर

आज 15 सितंबर शुक्रवार को चांदी की कीमत में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज चांदी की कीमत 77,000 रुपए प्रति किलो पर ट्रेंड करती नजर आ रही है। इससे पहले गुरुवार को चांदी की कीमत मे 1000 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी। 

इस प्रकार पहचानें सोने की शुद्धता

अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिया जाता हैं। साथ ही 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 99.9, 23 कैरेट पर 95.8, 22 कैरेट पर 91.6, 21 कैरेट पर 87.5 और 18 कैरेट पर 75.0 ग्राम शुद्धता लिखा होता है।

हालांकि अधिकतर सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से अधिक नहीं होता और सोना जितने अधिक कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा।

जानिए 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है। बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।