जंगल में लोगों को दिखा अनोखा कोबरा जिसके सिर पर थे सफेद बाद, दुर्लभ नजारे को सामने देख लोग बोले ये बात

आपने अपनी दादी-नानी से बूढ़े सांप की कहानियां सुनी होंगी जिसके सिर पर नागमणि और दाढ़ी निकलती है। ऐसी कहानियां पीढ़ी दर पीढ़ी चलती आ रही हैं। लेकिन इनकी सच्चाई क्या है? क्या सांप की दाढ़ी सच में निकलती है?
 

आपने अपनी दादी-नानी से बूढ़े सांप की कहानियां सुनी होंगी जिसके सिर पर नागमणि और दाढ़ी निकलती है। ऐसी कहानियां पीढ़ी दर पीढ़ी चलती आ रही हैं। लेकिन इनकी सच्चाई क्या है? क्या सांप की दाढ़ी सच में निकलती है? क्या उसके सफेद बाल उग आते हैं?

हाल ही में सोशल मीडिया मे एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक सांप के सिर पर मुकुट की तरह सफेद बाल दिखाई दे रहे हैं। ये कोबरा बहुत दुर्लभ दिखता है। लेकिन क्या ये सच है या एक सांप के साथ छेड़छाड़ की गई है? आप इस वीडियो को देखकर हैरान हो जाएंगे लेकिन सच कुछ अलग ही है।

कोबरा के सिर पर उग आए सफेद बाल

@ThebestFigen नामक ट्विटर अकाउंट पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियो पोस्ट किए जाते हैं। हाल ही में इस ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है। जिसमें एक कोबरा सांप का सिर सफेद बालों से ढका हुआ है। देखने में ये सबसे जहरीला कोबरा सांप की तरह दिखते हैं। लेकिन इसके सिर पर बहुत अजीब बाल हैं जो काफी हैरान करने वाला है। 

क्या है वीडियो की सच्चाई?

वीडियो में बताया गया कि ये किस प्रकार का सांप है? आपको आश्चर्य हो रहा होगा लेकिन बहुत सोचने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह देखकर स्पष्ट हो जाता है कि सांप के साथ छेड़छाड़ की गई है और उसके सिर पर सच मे बाल नहीं उगे हैं। सांप के सिर पर सफेद बाल अलग से लगाए हुए लगते हैं।

आप पूछ सकते हैं कि हम इतने दावे से ये बात कैसे कह सकते हैं? क्योंकि देखने में ऐसा लगता है कि उसके सिर के पिछले हिस्से से बाल उगे हैं। हालांकि हम यह दावा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि विज्ञान का ऐसा कहना है।

टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च का कहना है कि सांपों से जुड़ा सबसे बड़ा वहम ये है कि बूढ़े होने पर शरीर पर बाल उग आते हैं। ये सिर्फ अफवाह है। सांप एक रेप्टाइल है और रेप्टाइल के शरीर पर बाल नहीं उगते। इसलिए सांप के शरीर पर बाल भी नहीं उगते।

वह बार-बार अपनी केचुल निकालते हैं जिससे केचुल का कोई हिस्सा बाल की तरह दिख सकता है। कई बार सपेरे जानबूझकर सांपों पर नकली बाल डालते हैं। साथ ही वाइल्डलाइफ एसओएस वेबसाइट का कहना है कि सांपों का शरीर ऐसा नहीं है कि बाल उग सकें।