अनोखा गांव जहां हर घर में बाइक की जगह मिलेगा प्लेन, मार्केट से सब्जी लाने के लिए भी करते है प्लेन का इस्तेमाल

हर व्यक्ति हवाई जहाज में बैठने का सपना देखता है। लेकिन गरीबी के कारण बहुत से लोग अपने सपने नहीं पूरा कर पाते।
 

हर व्यक्ति हवाई जहाज में बैठने का सपना देखता है। लेकिन गरीबी के कारण बहुत से लोग अपने सपने नहीं पूरा कर पाते। लेकिन दुनिया में कई लोगों के पास अपना खुद का प्लेन है। लेकिन आप क्या कहेंगे अगर हम आपको बताएं कि दुनिया में एक गांव है जहां हर घर में एक प्लेन है? इस लेख में इस गांव के बारे में आपको बताते हैं।

कहां है ये गांव

हम जिस गांव की बात कर रहे हैं, वह कैलिफोर्निया, अमेरिका में है। वास्तव में, कैमरॉन एयर पार्क नामक गांव में प्लेन की जगह कार की जगह है। मुख्य बात यह है कि ये प्लेन इतने महंगे हैं कि आप उनकी कीमत का अनुमान भी नहीं लगा सकते। आपको बता दें कि इस गांव के अधिकांश लोग प्लेन उड़ाना जानते हैं और हर जगह जाते हैं तो प्लेन का ही इस्तेमाल करते हैं।

खास तरह से किया गया है गांव को डिजाइन

इस गांव में इतने प्लेन होने से इसका डिजाइन भी अलग है। यहाँ की सड़कें ऐसी बनाई गई हैं कि आप आसानी से प्लेन लैंड करा सकते हैं और उड़ा सकते हैं। प्लेन की सुरक्षा और मरम्मत के लिए भी यहां कर्मचारी लगाए गए हैं। आपको बता दें कि इस गांव में 124 घर हैं, और लगभग हर घर में एक या दो पायलट हैं। हालाँकि, गांव से अब ज्यादातर लोग चले गए हैं। अब यहां के लोग बड़े शहरों में रहते हैं और बस छुट्टियां मनाने के लिए अपने गांव लौटते हैं। लेकिन पर्यटकों की वजह से गांव में हमेशा भीड़ है।