UP ka Mosam: UP के इन 10 जिलों में मानसून के कारण मौसम बना खुशनुमा, अगले 48 घंटों में इन जिलों में हो सकती है बारिश

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मानसून की रफ्तार पर पूरी तरह से थम गया है। इस वजह से उमस और गर्मी बढ़ गई। लोगों को सुबह से लेकर रात तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। 
 

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मानसून की रफ्तार पर पूरी तरह से थम गया है। इस वजह से उमस और गर्मी बढ़ गई। लोगों को सुबह से लेकर रात तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इस बीच मौसम विभाग द्वारा मंगलवार से राज्य के कई जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है।

अगले दो-तीन दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतनम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

दस से अधिक जिलों में बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिक मुहम्मद दानिश ने बताया की पूर्वी उत्तर प्रदेश के करीब दस से अधिक जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान करीब 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलेगी।

प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी, इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। उन्होंने कहा, प्रदेश के 25 जिलों में छिटपुट बारिश होगी। हालांकि, मौसम में कोई खास बदलाव नहीं दिखाई दे रहा है। 

मानसून ने किया किसानों को निराश

उत्तर प्रदेश में इस बार के मानसून ने किसानों को निराश किया है, जिसमें सामान्य से 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है।  कुछ जिलों में ही सामान्य वर्षा हो सकी। ज्यादातर जिलों में सूखा जैसे हालात हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में एक जून से अभी तक सामान्य से करीब 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इससे सबसे ज्यादा धान की खेती को नुकसान है। हालांकि, अभी सितंबर माह के अंत तक बारिश होने के अनुमान लगाया जा रहा हैं।