अगर गलती से गीजर 12 घंटे तक चलता रह जाए तो क्या होगा ? असलियत जानकर तो आप भी पकड़ लेंगे मात्था

ठंड आने वाली है। अब सुबह और रात में ठंडी हवाएं चलने लगी हैं। ठंड में गीजर का सबसे अधिक उपयोग होता है
 

ठंड आने वाली है। अब सुबह और रात में ठंडी हवाएं चलने लगी हैं। ठंड में गीजर का सबसे अधिक उपयोग होता है। स्टोरेज गीजर और इंस्टेंट वॉटर हीटर दो प्रकार के गीजर हैं। दोनों बिजली से काम करते हैं। इंस्टेंट वॉटर हीटर तुरंत गर्म पानी बनाता है।

जबकि स्टोर गीजर लंबे समय तक गर्म पानी रखता है। लेकिन अगर गीजर लंबे समय तक ऑन रहे तो क्या होगा? अक्सर लोग ऐसा करते हैं। लेकिन इसके कई नकारात्मक पक्ष हैं। आइए डीटेल मे बात करते है..।

गीजर का काम पानी को गर्म करना होता है। क्या आप जानते हैं कि गीजर को 5 घंटे से अधिक समय तक चालू नहीं रखना चाहिए? एक्सपर्ट्स का कहना है कि 5 घंटे से अधिक समय तक चालू रहने से कई खतरे हो सकते हैं।

बढ़ेगा बिजली का बिल

यह उपकरण काफी बिजली की खपत करता है। ऐसे में इसे लंबे समय तक ऑन छोड़ने से काफी बिजली खर्च होती है।

ओवरहिट से बढ़ सकती है दिक्कत

पानी के गीजर को अधिक गर्मी से बचाने के लिए इसको इस्तेमाल करने के तुरंत बाद बंद जरूर कर दे। ओवरहीटिंग से हीटिंग एलिमेंट और अन्य एलीमेंट खराब हो सकते हैं।

स्किन को भी पहुंचा सकता है नुकसान

गीजर ज्यादा समय तक ऑन रहने से पानी का स्वाद खराब हो सकता है और स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। जंग लगने का खतरा बढ़ जाता है अगर गीजर अधिक घंटे ऑन रहता है। लीकेज का भी खतरा बढ़ जाता है।