आज 1.5 लाख से भी महंगी मिलने वाली Royal Enfield Bullet की 1986 में क्या थी कीमत, 37 साल पुराना शोरूम का बिल देखकर हो जायेगा दिमाग का दही

80 के दशक में हर किसी की शान बनी रॉयल एनफील्ड बुलेट आज भी लोगों के दिलों में है। इस कंपनी की बुलेट को खरीदने से लोगों को रॉयल लगता है।
 

80 के दशक में हर किसी की शान बनी रॉयल एनफील्ड बुलेट आज भी लोगों के दिलों में है। इस कंपनी की बुलेट को खरीदने से लोगों को रॉयल लगता है। लोगों की बढ़ती रुचि को देखते हुए कंपनी ने अपने फीचर्स में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। जिससे इसकी कीमत भी बढ़ी है।

यह Royal Enfield बाइक एक समय बहुत सस्ती थी। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर बहुत वायरल हो रही है जिसमें 80 के दशक की रॉयल एनफील्ड Bullet 350 की छवि दिखाई देती है. 1986 में इस बाइक को राजघराने में देखा गया था। आप इस बाइक की मूल्य बता सकते हैं?

रॉयल एनफील्ड 350 मोटरसाइकिल

दरअसल, 1986 में खरीदी गई रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 के साथ उसका बिल भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बिल में बाइक की कीमत देखकर सब हैरान हैं। इस बिल में एक बाइक का मूल्य सिर्फ 18,700 रुपये था।

1986 से इस बिल की अवधि 36 वर्ष है। झारखंड की संदीप ऑटो कंपनी ने रॉयल एनफील्ड Bullet 350 Standard मॉडल का वायरल बिल जारी किया। रॉयल एनफील्ड को जानने वाले बहुत कम लोगों को पता होगा कि 1986 में रॉयल एनफील्ड बुलेट को एनफील्ड बुलेट के नाम से ही जाना जाता था।

उस समय भी, भारतीय सेना इस मोटरसाइकिल को सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त करने के लिए इस्तेमाल करती थी क्योंकि यह शानदार और विश्वसनीय था। रॉयल एनफील्ड Bullet कंपनी का सबसे पुराना बाइक है।

प्रचलित खबरों के अनुसार, कंपनी जल्द ही 650cc इंजन वाली एक नई बुलेट भारत में पेश करने वाली है। रॉयल एनफील्ड बुलेट अभी तक सिर्फ 350cc और 500cc इंजनों के साथ उपलब्ध था।