शादी से पहले चुम्माचांटी करने पर सबके सामने ही कोड़ों से होती है तगड़ी पिटाई, इस जगह का नाम सुनते ही घबराते है लोग

दुनिया के ज्यादातर देशों में आज नियम-कानून लोगों को इतनी आज़ादी देते हैं कि उन्हें खुलकर अपनी ज़िंदगी जीने की अनुमति मिलती है। हमारे देश में सभी को स्वतंत्रता है। 
 

दुनिया के ज्यादातर देशों में आज नियम-कानून लोगों को इतनी आज़ादी देते हैं कि उन्हें खुलकर अपनी ज़िंदगी जीने की अनुमति मिलती है। हमारे देश में सभी को स्वतंत्रता है, लेकिन कुछ जगहों पर छोटी-छोटी बातों पर भी सार्वजनिक अपमान की सज़ा दी जाती है।

इंडोनेशिया में हाल ही में एक खबर आई है कि दो लोगों को अपनी इच्छा से किस करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया और कानून 21 के तहत कोड़े मारने की सज़ा दी गई। जोड़े को पुलिस की मौजूदगी में ये सजा दी गई। सिंडो न्यूज़ ने बताया कि ये फैसला 7 जून को सुमात्रा में हुआ था।

किस करने पर मारे गए कोड़े

डेली स्टार की रिपोर्ट मे बताया कि 23 साल की लड़की को 24 साल के एक लड़के से यह सजा मिली। पुलिस ने कहा कि दोनों ने देश के आर्टिकल 25(1) का उल्लंघन किया था। इसलिए इन्हें 25 कोड़े मारने की सजा दी गई। जब पुलिस ने पार्किंग में खड़ी कार में किस करते हुए देखा।

तो इन्हें इस्लामिक कानून के अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया और फिर ये सजा दी गई। ये लोग इंडोनेशिया के जिस क्षेत्र में रहते हैं, वहां शरिया कानून लागू है। इसलिए उनका दंड भी इसी तरह चुना गया।

दर्द से कराह उठी लड़की

लड़के और लड़की को कोड़े मारने के लिए अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया, जहां लड़की कराहकर ज़मीन पर बैठ गई। कुल मिलाकर ये सजा बीस कोड़ों की थी, लेकिन इसमें से 4 कोड़े कम कर दिए गए थे. ऐसा नहीं है कि इंडोनेशिया की सारी जगहों पर यही कानून चलता है।

लेकिन 34 राज्यों में से Aceh ही ऐसा राज्य है, जहां पर शरिया लॉ को अपनाया गया है. किस के अलावा अगर कोई अडल्ट्री, प्री-मैरिटल सेक्स या शराब पीता हुआ पकड़ा जाता है तो उसे भी ऐसी ही सज़ा मिलती है.