बच्चे के गले में अटका खाना तो बंदरिया ने इस्तेमाल किया इंसानों वाला तरीक़ा, बेज़ुबान की समझदारी देख लोगों को हुई हैरानी

मां अपने बच्चे के लिए क्या कुछ नहीं करती। बात इंसानों की हो या जानवरों की मां तो मां ही होती है। जब बच्चा मुसीबत में तो हल निकालने के लिए मां एड़ी चोटी का जोर लगा देती है।
 

मां अपने बच्चे के लिए क्या कुछ नहीं करती। बात इंसानों की हो या जानवरों की मां तो मां ही होती है। जब बच्चा मुसीबत में तो हल निकालने के लिए मां एड़ी चोटी का जोर लगा देती है। बस कुछ ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे बंदरिया ने अपने बच्चो को मौत के मुंह से निकाला। दरअसल बच्चे के गले में खाने की कोई चीज अटक गई थी। न तो वह उसे निगल ही पा रहा था और न उगल पा रहा था इस वजह से उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। बच्चे को तकलीफ में देख मां परेशान हो गई।

बंदरिया थी पहले से ट्रेन

बंदरिया ने तुरंत बच्चे को पकड़ा और उसे उछालते हुए उसके गले के नजदीक प्रेशर दिया। इस ट्रिक की वजह से बच्चे को मदद मिली और उसके गले में अटका हुआ खाना बाहर निकलने लगा। मां थोड़ी देर तक ऐसा करती रही तब कहीं जाकर बच्चे की सांस में सांस आई।

कुल मिलाकर समझ लीजिए कि मां ने अपने बच्चे को दूसरी जिंदगी दी। वीडियो देखकर लोग बंदरिया की सूझबूझ की बहुत तारीफ कर रहे हैं। सलोनी नाम की एक यूजर ने लिखा, जानवर हमसे सालों पहले से यह करते आ रहे हैं। बेशक कई मामलों में वे ज्यादा संवेदनशील और समझदार हैं।

पीछे से दें प्रेशर

डॉक्टर्स के मुताबिक़, अगर आपके बच्चे ने अपने गले में कुछ अटका लिया है, तो पैनिक ना करें। अपने बच्चे को टेढ़ा कर झुकाए और पीछे से उसके पीठ पर जोर से प्रेशर दें। इससे जो चीज अटकी है, वो बाहर की तरह निकल जाएगी।

अगर इससे भी आराम नहीं मिलता है तो बच्चे को पूरा झुका दें और अपने घुटने से उसकी पीठ पर प्रेशर दें। ठीक इसी तरीके से बंदरिया को अपने बच्चे के गले में अटके बीज को निकालते देखा गया। लोगों ने बंदरिया को इसमें मास्टर बताया। थोड़ी ही देर में बच्चे के मुंह देखा गया।