तेंदुए ने शिकार को दबोचा तो लकड़बग्घा छिनकर हो गया फरार, फिर अचानक से पानी के राक्षस ने पलट दी बाजी

क्रूगर नेशनल पार्क से लगे दक्षिण अफ्रीका के मार्लोथ पार्क में एक इम्पाला ने एक तेंदुए और लकड़बग्घे से जान बचाने का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रहा है। लेकिन एक मगरमच्छ ने उसे अपना निवाला बना....
 

क्रूगर नेशनल पार्क से लगे दक्षिण अफ्रीका के मार्लोथ पार्क में एक इम्पाला ने एक तेंदुए और लकड़बग्घे से जान बचाने का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रहा है। लेकिन एक मगरमच्छ ने उसे अपना निवाला बना लिया, जो उसके शिकारियों में था। ये वीडियो पूरी तरह से जगंली जानवरों की दुनिया में जीवन बचाने के लिए किए गए हर प्रयास को स्पष्ट करता है।

पर्यटक ने घटना को कैमरे में कैद किया

यहां अपने दोस्तों के साथ सफारी करने आए ट्रैविस कैरेरा ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया। 27 मार्च को, उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल Latest Sightings पर घटना का फुटेज पोस्ट किया था।

ट्रैविस के दोस्त पीट और मॉरीन ने पार्क में एक तेंदुए को पहली बार देखा। उसने तेंदुए को घात लगाकर एक इम्पाला को पकड़ते हुए देखा। उन्हें उसी दिशा में एक लकड़बग्घा दिखाई दिया।

एक शिकार और तीन शिकारी

तेंदुए ने तुरंत इम्पाला को पकड़ लिया। लेकिन लकड़बग्घे ने इम्पाला को तेंदुए की पकड़ से तुरंत बाहर निकाला। इम्पाला के शिकारियों में एक मगरमच्छ भी शामिल हो गया जो नदी किनारे था।

मगरमच्छ सीधे इम्पाला की ओर गया, जो अभी भी लकड़बग्घा के जबड़ों से बचने की कोशिश कर रहा था, इससे इम्पाला की जान पूरी तरह से खतरे में डाल दी गई।

<a href=https://youtube.com/embed/pTmcOygyqnk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/pTmcOygyqnk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

शिकार में मगरमच्छ ने मारी बाजी

इस बार इम्पाला का शिकारी काफी ताकतवर था, जिसने अपने शक्तिशाली जबड़ों इम्पाला के जीवन का अंत कर दिया। ट्रैविस ने इस दुर्लभ दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया। पोस्ट किए जाने के बाद से ये वीडियो वाइल्ड लाइफ लवर्स को काफी पसंद आ रहा है और इसे पांच लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

बता दें कि इम्पाला दुनिया के सबसे फुर्तीले जानवर कहे जाते हैं। ये एक ऐसा जानवर है, जिसका शिकार सिर्फ छिपकर ही किया जा सकता है, क्योंकि इसे चंगुल में ले पाना तेंदुए, टाइगर जैसे शिकारियों के भी बस की बात नहीं है। इनकी रफ्तार 90 किलोमीटर प्रतिघंटे से भी ज्‍यादा हो सकती है और ये तीन मीटर ऊंची और 10 मीटर लंबी छलांग लगाकर भाग सकते हैं।