खेत में काम करते वक्त किसान के हाथों लग गया चांदी के सिक्कों से भरा घड़ा, रातोंरात किसान हो गया मालामाल

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में एक किसान ने खेत में चांदी के सिक्कों से भरा हुआ घड़ा पाया। यह खबर गांव मे नहीं बल्कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
 

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में एक किसान ने खेत में चांदी के सिक्कों से भरा हुआ घड़ा पाया। यह खबर गांव मे नहीं बल्कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। उस किसान को चांदी के सिक्कों से भरा घड़ा मिलने पर दूर-दूर से लोग आने लगे। सूचना मिलने पर पुरातत्व विभाग और पुलिस बल भी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने बताया कि खुदाई में 54 बड़े और 68 छोटे चांदी के सिक्के मिले हैं, जो अंग्रेजों के जमाने में बनाए गए थे।

खुदाई के दौरान मिले सिक्केये भी

चांदी के सिक्कों से भरा ये घड़ा पिलर की खुदाई के दौरान किसान को मिला था। इन सिक्कों पर रानी विक्टोरिया का मुकुट दिखाया गया है। ये सिक्के वर्ष 1904 के बताए जाते हैं। सिक्के मिलने वाले व्यक्ति का नाम शैलेंद्र दुबे है। शैलेंद्र को शेड बनाते समय ये सिक्के मिले।

अंग्रेजी शासनकाल के हैंं सिक्के

घटना लोकीपार गांव में हुई है जो नरसिंहपुर जिले में है। गायों के लिए किसान शैलेन्द्र दुबे ने अपनी जमीन पर एक शेड बनाया। जब कुछ कर्मचारी पिलर को खुदाई कर रहे थे, तो वहां काफी अंदर एक मिट्टी का घड़ा दिखाई देता था। जब मटके को बाहर निकालकर खोला गया, तो सभी दंग रह गए। घड़े में अंग्रेजी शासनकाल से जुड़े सिक्के थे।

क्या बोला किसान

सिक्के मिलने के बाद किसान ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस और पुरातत्व टीम अब इन सिक्कों को लेकर जांच करेगी. किसान का ये भी कहना है, हो सकता है उसके पूर्वजों ने चोरों के डर से यहां की जमीन के भीतर इन सिक्कों को गाड़ दिया हो और बाद में इसे निकालना भूल गए हों.