हॉस्पिटल में डॉक्टर की ड्रेस और खिड़कियों के पर्दों का रंग हरा क्यों होता है, वजह भी है बेहद ख़ास जिसकी आप कल्पना भी नही कर सकते

डॉक्टरों को धरती पर भगवान का रूप माना जाता है, और यह सच है क्योंकि वे ही हमारे इलाज करके हमें बचाते हैं जब हम बीमार होते हैं। कोरोना काल के दौरान डॉक्टरों ने अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों का इलाज किया था।
 

डॉक्टरों को धरती पर भगवान का रूप माना जाता है, और यह सच है क्योंकि वे ही हमारे इलाज करके हमें बचाते हैं जब हम बीमार होते हैं। कोरोना काल के दौरान डॉक्टरों ने अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों का इलाज किया था।

ऐसे में उन्हे भगवान कहा जाए तो कुछ गलत बात नहीं है। हममें से अधिकांश लोग एक चिकित्सक या अस्पताल में गए होंगे। यहाँ जाने पर सबने देखा होगा कि डॉक्टर आम तौर पर सफेद कोट पहनते हैं, लेकिन ऑपरेशन के समय वे हरे या नीले रंग के कपड़े पहनते हैं।

अस्पतालों में भी हरे या नीले रंग का कपड़ा लगाया जाता है। इसके बावजूद, आप में से बहुत कम लोगों ने इस ओर ध्यान दिया होगा। आज हम इसी के बारे मे बताने जा रहे है।

डॉक्टर क्यों हरे या नीले कपड़े पहनते हैं

आपने शायद फिल्मों या अस्पताल में डॉक्टरों को हरे या नीले रंग के कपड़े पहने हुए देखा होगा, खासकर जब उनका ऑपरेशन होता है। कहा जाता है कि अस्पताल मे पहले डॉक्टर से लेकर सभी कर्मचारी सफेद कपड़े पहनते थे।

लेकिन 1914 में एक प्रभावशाली डॉक्टर ने इसे हरे रंग में बदल दिया। तब से अधिकांश डॉक्टर हरे कपड़े पहनने लगे, हालांकि कुछ डॉक्टर नीले भी पहनते हैं।

1998 में टुडे सर्जिकल नर्स नामक एक प्रसिद्ध पत्रिका ने कहा कि डॉक्टरों को सर्जरी के दौरान हरा कपड़ा पहनना चाहिए क्योंकि हरा रंग आंखों को आराम देता है। हम अक्सर एक रंग को लगातार देखने से आंखें थक जाती हैं।

हमारी आंखें सूरज या किसी भी चमकदार चीज को देखते ही चौंधिया जाती हैं, लेकिन हरे रंग को देखते ही हमारी आंखें खुश हो जाती हैं। साथ ही, ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों को अपनी आँखें खुली रखनी होती है, जिससे वे थक जाते हैं। ऐसे में हरे रंग को देखने से आंखें ठंडी हो जाती हैं।

वैज्ञानिकों का मानना है कि हमारी आंखें लाल, हरा और नीला रंगों को देखने के लिए जैविक रूप से बनाई गई हैं। इंसानी आंखें इन रंगों के ही मिश्रण से अनेक अलग-अलग रंगों को देख सकती हैं। लेकिन हमारी आंखें हरा या नीला रंग ही इन सभी रंगों को सबसे अच्छी तरह देख सकती हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर हरे रंग के कपड़े पहनते हैं क्योंकि हरे रंग से खुन का लाल रंग नहीं दिखाई देता, जिससे मरीज को कोई तनाव नहीं होता. दूसरा कारण यह है कि डॉक्टरों को लगातार खून और शरीर के अंदरूनी अंगों को देखना मानसिक तनाव में डाल सकता है।

हरा या नीला रंग देखने से मस्तिष्क आराम करता है। डॉक्टरों ने समझा अब आप अस्पतालों में हरे या नीले रंग के पर्दे क्यों होते हैं? हरा या नीला रंग हमारी आंखों को इतना नहीं प्रभावित करता जितना कि लाल या पीला रंग।

इसलिए हरे और नीले रंग आंखों के लिए बेहतर हैं। यही कारण है कि अस्पतालों में पर्दे से लेकर कर्मचारियों के कपड़े तक सभी हरे या नीले रंग के होते हैं, ताकि मरीजों की आंखें शांत रहें और उन्हें कोई परेशानी न हो।