भारत में जबरदस्त रेंज के साथ आती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, अंतिम वाली की 850 km की रेंज

भारत की सड़कों पर इलेक्ट्रिक कारों की संख्या बढ़ती ही जा रही है और इसी के चलते वाहन निर्माता कंपनीयां देश के बाजार में लगातार नए इलेक्ट्रिक कार मॉडल पेश कर रहे हैं। इन कारों के बारे मे सबसे ज्यादा चर्चा इनके रेंज को लेकर होती है। इसलिए आज हम देश में उपलब्ध शानदार रेंज वाली पांच कारों के बारे में चर्चा करेंगे।
बीएमडब्ल्यू आई4 (BMW i4)
BMW i4 एक फुल चार्ज पर 590 किलोमीटर की लंबी रेंज दे सकती है। बीएमडब्ल्यू i4 को कई तरह से चार्ज किया जा सकता है, जिसमें कई चार्जिंग विकल्प भी शामिल हैं। 205-वाट डीसी चार्जर का उपयोग करके किसी डिवाइस को 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में लगभग 30 मिनट का समय लगता है। 50kW DC चार्जर और 11kW AC चार्जर सहित कई चार्जिंग विकल्प उपलब्ध हैं।
किआ ईवी 6 (Kia EV6)
भारत में पहली इलेक्ट्रिक किआ कार, किआ EV6 है। इसमें अच्छी रेंज के अलावा पावरफुल पावरट्रेन भी मिलता है। कंपनी का कहना है कि यह कार 528 किमी की रेंज दे सकती है। इसमें 77।4 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है। इसमें भी कई चार्जिंग ऑप्शन मिलते हैं। इसे 350 kWh, 800V चार्जर से 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में सिर्फ 18 मिनट का समय लगता है।
ऑडी ई-ट्रॉन जीटी (Audi e-tron GT)
कंपनी का कहना है की ऑडी ई-ट्रॉन जीटी की रेंज सीमा 500 किमी तक की है। इस गाड़ी में 93 kWh की क्षमता वाला बैटरी पैक दिया गया है। कार को 22 kW तक के AC चार्जर और 270 kW तक DC फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। कार को एसी चार्जर से 5 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक चार्ज होने में लगभग 9 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा, जबकि डीसी चार्जर से 22 मिनट 30 सेकंड का समय लगेगा।
जगुआर आई-पेस (Jaguar I-Pace)
भारत में एकमात्र इलेक्ट्रिक जगुआर कार, जगुआर आई-पेस है। इस कार में 400 एचपी की मोटर दी गई है, जो 696 एनएम टॉर्क जनरेट करती है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 90 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जिसको एक बार फुल चार्ज करने पर 470 किमी की रेंज दे सकती है। 11kW के होम चार्जर से I-Pace को पूरी तरह चार्ज करने में 12।9 घंटे का समय लगेगा जबकि 50kW DC चार्जर से एक घंट चार्ज करने पर 270 किमी तक की रेंज दे सकती है।
मर्सिडीज-बेंज ईक्यूएस 580 (Mercedes-Benz EQS 580)
हाल ही में मर्सिडीज ने भारत की सबसे ज्याद रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है। जिसका नाम Mercedes-Benz EQS 580 है, जो एक बार फुल चार्ज होने के बाद 857KM की रेंज देती है। इस गाड़ी में 107।8 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है। इसका मोटर 385 kW पावर और 885 एनएम टार्क जनरेट करता है। यह कार सिर्फ 4।1 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुँच जाती है।