home page

हरियाणा में बीयर और शराब के शौकीनों के लिए आई बुरी खबर, अगले महीने की इस तारीख से शराब पीना होगा महंगा

हरियाणा सरकार ने हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में नई आबकारी नीति को मंजूरी दी है, जो 12 जून से लागू होगी। इस नीति के अंतर्गत शराब की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।
 | 
haryana new excise policy
   

हरियाणा सरकार ने हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में नई आबकारी नीति को मंजूरी दी है, जो 12 जून से लागू होगी। इस नीति के अंतर्गत शराब की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। जिससे पीने वालों पर महंगाई का असर पड़ेगा। देशी शराब की कीमत में 5 रुपए की वृद्धि और बीयर की कीमत में 20 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

जबकि अंग्रेजी और विदेशी शराब पर 5% अतिरिक्त कर लगेगा। इस नई आबकारी नीति से हरियाणा सरकार का उद्देश्य शराब बाजार में अधिक पारदर्शिता लाना और राजस्व में वृद्धि करना है। जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

ठेकेदारों पर लगाम और होटल संचालकों को राहत

नई नीति में शराब ठेकेदारों की मोनोपोली को खत्म करने के उपाय किए गए हैं। पहले होटलों में लाइसेंसी बार चलाने वाले संचालकों को अपने आसपास के केवल दो ठेकों से शराब खरीदने की अनुमति थी। जिससे ठेकेदारों की मनमानी के कारण उन्हें अधिक कीमत चुकानी पड़ती थी।

नई नीति के अंतर्गत होटल संचालक अब अपने आसपास के तीन ठेकों में से किसी से भी शराब खरीद सकेंगे। जिससे कीमतों में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और उन्हें उचित दर पर शराब मिल सकेगी।

आयातित शराब पर नया नियम

इस बार सरकार ने आयातित शराब को भी नीति में शामिल किया है। होलसेल रेट पर 20% लाभ मानकर ठेकेदार को विदेशी शराब मिलेगी, जो पहले नहीं था। शराब ठेकों की नीलामी 27 मई से शुरू होगी। जिससे नई नीति के तहत ठेके आवंटित किए जाएंगे।

नई आबकारी नीति के अतिरिक्त प्रावधान

नई नीति में ठेके लेने के लिए 3 साल की आईटीआर और 60 लाख की सीए हस्ताक्षित क्षमता अनिवार्य की गई है। गांव की फिरनी से 50 मीटर की दूरी पर ठेका खोलने की अनुमति होगी और रात 12 बजे के बाद ठेका खोलने के लिए 20 लाख रुपए वार्षिक अतिरिक्त भुगतान करना होगा। इस साल राजस्व वसूली का लक्ष्य 12,300 करोड़ रुपये रखा गया है, जो पिछले साल के 10 हजार करोड़ के लक्ष्य से अधिक है।