home page

Haryana Roadways: करनाल से कटरा जाने वालों के लिए हरियाणा रोडवेज ने शुरू की नई बस सेवा, जाने बस का रूट और किराया

हरियाणा राज्य परिवहन ने करनाल से कटरा तक के लिए नई बस सेवाओं की घोषणा की है जो यात्रियों को एक आसान और आरामदायक यात्रा देने का वादा करती हैं।
 | 
करनाल से कटरा जाने वालों के लिए हरियाणा रोडवेज ने शुरू की नई बस सेवा
   

हरियाणा राज्य परिवहन ने करनाल से कटरा तक के लिए नई बस सेवाओं की घोषणा की है जो यात्रियों को एक आसान और आरामदायक यात्रा देने का वादा करती हैं। इस सेवा के शुरू होने से करनाल, जालंधर और कटरा जैसे महत्वपूर्ण स्थानों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत मिली है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

बस सेवा का टाइम और शेड्यूल

बस सेवा करनाल से प्रारंभ होकर पिपली, शाहबाद, अंबाला, राजपुरा, लुधियाना, पठानकोट, लखनपुर और जम्मू होते हुए कटरा पहुंचेगी। इस यात्रा के लिए समय सारिणी भी बड़ी सोच-समझ के साथ तैयार की गई है। करनाल से बसें सुबह 08:40 बजे और 08:50 बजे प्रारंभ होंगी जबकि जालंधर से दोपहर 02:10 बजे और जम्मू से शाम 06:10 बजे छूटेंगी।

वापसी का टाइम और शेड्यूल

वापसी की यात्रा के लिए भी समय सारिणी दी गई है। कटरा से दिल्ली के लिए बस सुबह 05:10 बजे रवाना होगी और जालंधर से दोपहर 12:40 बजे। इससे यात्रियों को अपने घर वापसी की यात्रा को सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।

यात्रियों को मिलेगी ये सुविधाएं

हरियाणा राज्य परिवहन ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई खास प्रबंध किए हैं। बसें आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं और यात्रियों को एक सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलता हैं। इसके अलावा बस स्टॉप पर विशेष इंतज़ाम किए गए हैं ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।