home page

पिछले एक साल से मां बनने की कोशिश कर रही महिला थक हारकर पहुँची हॉस्पिटल, तो डॉक्टर ने चेकअप करके बताया कि वो एक पुरुष है

मामला है चीन का। यहां एक महिला बीते एक वर्ष से मां बनने की कोशिश कर रही थी। लेकिन मुमकिन नहीं हो रहा पा रहा था। पर जब वो डॉक्टर्स को दिखाने गई तो उसे पता चला कि वो महिला है ही नहीं बल्कि वो तो पुरुष है।

 | 
पिछले एक साल से मां बनने की कोशिश कर रही महिला थक हारकर पहुँची हॉस्पिटल
   

मामला है चीन का। यहां एक महिला बीते एक वर्ष से मां बनने की कोशिश कर रही थी। लेकिन मुमकिन नहीं हो रहा पा रहा था। पर जब वो डॉक्टर्स को दिखाने गई तो उसे पता चला कि वो महिला है ही नहीं बल्कि वो तो पुरुष है।

पैर में लगी थी चोट

scmp के मुताबिक, ये महिला अपने पैर की लगी चोट दिखाने के लिए डॉक्टर के पास पहुंची थी। तब उसे पता चला कि वह महिला नहीं… बल्कि पुरुष है। डॉक्टर ने महिला को बताया कि उसमें पुरुष वाई गुणसूत्र (Male Y Chromosome) हैं। हालांकि, उसके शरीर की बाकी सरंचना महिलाओं की तरह से ही है। इसके कारण वो जीवन भर महिला के रूप में रह सकती है।

इस कारण नहीं हुई प्रेग्नेंट

इस महिला की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। वो शादीशुदा है। जब उसकी चोट का एक्स-रे किया गया तो डॉक्टर भी देखकर हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि महिला एक दुर्लभ कंडीशन से पीड़ित है। यहां तक कि उसकी हड्डियां भी काफी समय से डिवेलप नहीं हो पाई हैं। ना ही उसे कभी पीरियड हुए और न ही वह प्रेग्नेंट हो पाई।

dsg

यौन विकास में हुई दिक्कत

डॉक्टर्स ने ये भी बताया कि इसे ‘यौन विकास के X46 विकार’ (46 XY disorder of sexual development) कहा जाता है। महिला इसी से पीड़ित है। इसमें पुरुष गुणसूत्र वाले लोगों में जननांग अस्पष्ट, अविकसित होते हैं या फिर विकसित ही नहीं होते हैं। महिला के फीमेल ऑर्गन हैं। इसी वजह से वो कभी इसपर ध्यान नहीं दे पाई। पहले तो वो ये ही समझती थी कि किसी परेशान के कारण उन्हें पीरियड नहीं हो रहे। उन्होंने कहा कि पीरियड न होना उन्हें भी परेशान करता था, लेकिन उन्होंने शर्म की वजह से कभी इस बारे में किसी को नहीं बताया।

ये भी पढिए :- शादी में आने के लिए दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजा था कपल ने इन्विटेशन, नही आया कोई मेहमान तो सबके घर पर भेज दिया 17 हज़ार का जुर्माना बिल

है ही नहीं गर्भाशय

जब महिला की पूरी जांच की गई तो पता चला कि उसके गर्भाशय या अंडाशय नहीं है। यही कारण है कि वो प्रेग्नेंट नहीं हो सकी। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्होंने बताया कि महिला में फिलहाल कोई पुरुष जननांग नहीं हैं, लेकिन संभव है कि पहले हों और धीरे-धीरे खत्म हो गए हों।