home page

Mahindra की Thar ने चांद पर की लैंडिंग तो आनंद महिंद्रा का कुछ ऐसा था रिएक्शन, जाने इस विडियो की क्या है असली सच्चाई

देश के प्रसिद्ध  उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. उन्हे अपने दिलचस्प, इंस्पिरेशनल और क्रिएटिव पोस्ट्स के लिए फॉलोवर्स के बीच जाना जाता है।
 | 
Mahindra Thar Landed On Moon
   

देश के प्रसिद्ध  उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. उन्हे अपने दिलचस्प, इंस्पिरेशनल और क्रिएटिव पोस्ट्स के लिए फॉलोवर्स के बीच जाना जाता है। यही कारण है कि महिंद्रा हर बार सोशल मीडिया पर किसी भी पोस्ट को शेयर करते ही चर्चा में आ जाती है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

हालाँकि, उनका एक ट्वीट बहुत चर्चा में है। यह महिंद्रा कंपनी की सबसे लोकप्रिय कार Thar-E को चंद्रमा की सतह पर उतरते हुए दिखाता है। तो चलिए बताते है की आखिर ये माजरा क्या है? 

चंद्रयान से एक गाड़ी चंद्रमा पर उतरी

मिशन चंद्रयान 3 की सफलता से भारत को कई उम्मीदे मिली हैं। अब हर भारतीय गर्व महसूस कर रहा है। भारत की इस उपलब्धि ने पूरी मानवता को एक खास संदेश दिया है। चंद्रयान 3 की सफलता से प्रेरित होकर लोग चांद पर रहने का सपना देख रहे हैं।

ऐसे में हमारे देश के मशहूर उद्योपति आनंद महिंद्रा भला पीछे कैसे रह सकते हैं। उनका एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में देखा जा सकता है कि उनकी कंपनी की कार चांद पर उतर रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे चंद्रयान से एक गाड़ी चंद्रमा की सतह पर उतर रही है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग पूरी तरह से हैरान हैं। हालांकि, ये एक एनिमेशन है। इसे महिंद्रा एंड महिंद्रा के एक अधिकारी ने बनाया है।

खास संदेश को समझिए

इस विज्ञापन के जरिए यह समझाने का प्रयास किया गया है कि यदि सबकुछ सही रहा तो आने वाले दिनों में चांद पर घर बसाना बिल्कुल मुश्किल नहीं होगा। ऐसे में महिंद्रा भी अपनी तैयारियों में जुटी है।

इस ट्वीट को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने कहा-इसरो का दिल से धन्यवाद विक्रम और प्रज्ञान लैंडर के कारण थार ई चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग कर चुका है। हमने सबकुछ कर लिया। इस वीडियो को 6 लाख से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। वहीं इस वीडियो पर 20 हज़ार से ज़्यादा लोगों के लाइक्स देखने को मिल रहे हैं।

करीब 16 सौ लोगों ने इस वीडियो को रीट्वीट किया है। वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये जल्दी संभव होने वाला है। एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- शानदार और लाजवाब।