दिल्ली में गाड़ी या बाइक लेकर निकलने से पहले हो जाए सावधान, दिल्ली का ये फ्लाईओवर 50 दिनों तक रहेगा बंद

आपकी जानकारी के लिए बता दें की दिल्ली के आश्रम फ्लाईओवर के दोबारा शुरू होने के बाद अब एक और खबर आई है, की अब आउटर रिंग रोड पर चिराग दिल्ली फ्लाईओवर 12 मार्च से 50 दिनों के लिए बंद बंद कर दिया गया है। ये फैसला फ्लाईओवर के मरम्मत कार्य के लिए लिया गया है। प्लाईओवर की मरम्मत का काम 12 मार्च से शुरू हो चुका है और प्रत्येक कैरिजवे की मरम्मत में 25 दिन का वक्त लगेगा।
मरम्मत का काम एक बार में एक सेक्शन में किया जाएगा
कैरिजवे के बंद होने से ट्रैफिक बढ़ सकता है और आने-जाने वालों को परेशानी हो सकती है। इसलिए मरम्मत का काम एक बार में एक सेक्शन में किया जाएगा। सबसे पहले नेहरू प्लेस से आईआईटी दिल्ली फ्लाईओवर तक के कैरिजवे की मरम्मत की जाएगी। उसके बाद आईआईटी दिल्ली फ्लाईओवर से नेहरू प्लेस तक के कैरिजवे की मरम्मत की जाएगी।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दी ये नसीहत
ट्रैफिक पुलिस ने चिराग दिल्ली फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य के कारण संभावित जाम से बचने के लिए लोगों को समय से पहले निकलने की सलाह दी है। धौला कुआं, एम्स और डिफेंस कॉलोनी जाने वालों को सलाह दी गई है कि वे नेहरू प्लेस फ्लाईओवर के नीचे से दाएं मुड़कर वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।
इन रास्तों का करें इस्तेमाल
आपकी जानकारी के लिए बता दें चिराग फ्लाईओवर बंद होने पर यात्री इन वैकल्पिक मार्ग को अपना सकते है। आउटर रिंग रोड पर IIT दिल्ली से ग्रेटर कैलाश और नेहरू प्लेस की ओर जाने वाले यात्री पंचशील फ्लाईओवर से अगस्त क्रांति मार्ग की ओर लेफ्ट मुड़ने के लिए रिंग रोड जाने और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए मूलचंद फ्लाईओवर के नीचे से लाला लाजपत राय मार्ग की ओर राइट मुड़ने की सलाह दी गई है।
यात्रियों को यह भी सलाह दी गई कि रिंग रोड जाने के लिए IIT फ्लाईओवर से अरबिंदो मार्ग की ओर लेफ्ट में मुड़ें और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए मूलचंद फ्लाईओवर के नीचे से लाला लाजपत राय मार्ग की ओर राइट मुड़ें। चिराग दिल्ली फ्लाईओवर की ओर बाहरी रिंग रोड पर भारी और वाणिज्यिक वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित भी किया जा सकता है, इस बात को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा शुरू करें।