home page

Delhi Barish: दिल्ली में बारिश को लेकर लोगो को करना पड़ेगा इंतजार, इस तारीख को हो सकती है बारिश

दिल्ली और हरियाणा के निवासियों को इस मानसून के मौसम में भी गर्मी और उमस से जूझना पड़ रहा है। दिल्ली में जहां लोगों को उम्मीद थी कि मानसून आने के बाद गर्मी से राहत मिलेगी वहां उमस ने उनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया है।
 | 
delhi-haryana-mausam
   

दिल्ली और हरियाणा के निवासियों को इस मानसून के मौसम में भी गर्मी और उमस से जूझना पड़ रहा है। दिल्ली में जहां लोगों को उम्मीद थी कि मानसून आने के बाद गर्मी से राहत मिलेगी वहां उमस ने उनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया है। वहीं हरियाणा में मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है जिससे उम्मीद है कि तापमान में कुछ कमी आएगी।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

दिल्ली में बढ़ती उमस

दिल्ली के निवासियों को अभी उमस से और अधिक परेशान होना पड़ सकता है। शनिवार को दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई और उमस भी बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन अधिकांश हिस्सों में उमस लोगों को परेशान करेगी।

सोमवार से दिल्ली में मौसम में बदलाव की उम्मीद

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में सोमवार से बड़े मौसमी बदलाव की उम्मीद है। 22 से 24 जुलाई के बीच दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। यदि मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित होती है तो दिल्लीवासियों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिल सकती है।

हरियाणा में तापमान में बढ़ोतरी और मौसम अलर्ट

हरियाणा में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, शनिवार को राज्य के कई जिलों में तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं रविवार को हरियाणा के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं और भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान येलो अलर्ट जारी किया है जिससे लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिल सकती है।