home page

भारी गद्दे और कंबल को साफ करने के लिए ड्राइक्लीन की नही पड़ेगी जरुरत, इस तरीके से मामूली से खर्चे में हो जाएगा आपका काम

भारत में सर्दी अपने अंतिम चरण में है। इस समय धीरे-धीरे सारे गर्म कपड़ों को कबर्ड में वापस रखने की तैयारी घरों में शुरू हो जाती है। ऊनी कपड़े तो आसानी से साफ हो जाते हैं। लेकिन जब बात कंबल और भारी रजाई की....
 | 
Kambal cleaning Hack
   

भारत में सर्दी अपने अंतिम चरण में है। इस समय धीरे-धीरे सारे गर्म कपड़ों को कबर्ड में वापस रखने की तैयारी घरों में शुरू हो जाती है। ऊनी कपड़े तो आसानी से साफ हो जाते हैं। लेकिन जब बात कंबल और भारी रजाई की आए तो, यह सोचना पड़ जाता है इसे साफ कैसे करें?

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

आज हम आपको ऐसे तरीकों को बता रहे हैं जिसके बाद आप दोबारा कभी कंबल की सफाई की टेंशन नहीं लेंगे। साथ ही कंबल को साफ करने के ये टिप्स आसान और सस्ते भी हैं, जिससे ब्लैंकेट ड्राई क्लीनिंग के सारे पैसे भी बच जाएंगे।

अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं कि आखिरकार कैसे इन मोटे-मोटे गद्दों और कंबलो को आसानी से धोया जाएं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ट्रिक लेकर आएं हैं। जिसके जरिए आप इन गंदे-बदबूदार कंबल और गद्दों को बिना किसी परेशानी के साफ़ रख सकते हैं।

कर सकते हैं बेकिंग सोडा का यूज

गंदे और बदबूदार कम्बल की क्लीनिंग करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले कंबल को खोलकर बिछाएं फिर इसके चारों तरफ से बेकिंग सोडा छिड़कें। जब आप बेकिंग सोडा चिड़कें तो आप उसे एक छननी से छान लें फिर उसे पूरे कंबल पर छिड़कें।

थोड़ी देर बाद आप कंबल को कपड़े धोने वाले ब्रश से रगड़ें। इससे जमे हुए बैक्टीरिया और गन्दगी साफ हो जाती है। यह प्रोसेस आपको कंबल के दोनों साईड पर करना है। ऐसा करने से सारी गंदगी दूर निकल जाएगी।

रोज़ वॉटर का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

अगर आपके कंबल से धूल, मिटटी निकल गई है लेकिन बदबू नहीं जा रही तो इसके लिए आप रोज़ वॉटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको रोज वाटर में आधा कप सेब का सिरका मिलाना है। और फिर इस मिश्रण को कम्बल के दोनों साइड स्प्रे करना है।

ऐसा करने से कुछ ही मिनटों में कंबल की बदबू दूर हो जायेगी। इसके बाद आप इसे धोकर धूप में सुखा दें। फिर 3 घंटे बाद धूप से हटाकर और फोल्ड कर इसे अलमारी में रख दें।

कंबल को धूप में सुखाएं

आमतौर पर लोग कंबल को इस्तेमाल करने के बाद डिटर्जेंट वाले पानी में धोना पसंद करते हैं। लेकिन यदि आप इसे न भी धोए तो भी चलेगा। आपको बस इसे 4-5 दिन कुछ घंटों के लिए धूप में डालने की जरूरत है। इससे कंबल से बदबू के साथ बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं। जिससे इसे धोने की जरूरत नहीं पड़ती।