home page

पढ़े लिखे लोग भी नही जानते तरबूज खाने का सही तरीका, गर्मियों में जाने कैसे खाना चाहिए तरबूज

गर्मी के मौसम में तरबूज न केवल राहत प्रदान करता है बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसकी तासीर ठंडी होने के नाते तरबूज हमें गर्मी से बचाने के साथ-साथ अनेक स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है।
 | 
consume-watermelon-carefully-in-summer
   

गर्मी के मौसम में तरबूज न केवल राहत प्रदान करता है बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसकी तासीर ठंडी होने के नाते तरबूज हमें गर्मी से बचाने के साथ-साथ अनेक स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। इसलिए तरबूज खाने का सही तरीका और समय जानना जरूरी है ताकि हम इसके पूरे फायदे उठा सकें।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

तरबूज के सेहत लाभ

डॉ. योगेन्द्र सरदाना के अनुसार तरबूज का सेवन हमारे शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के निर्माण को रोकता है, जो हृदय संबंधी समस्याओं का प्रमुख कारण है। इसमें पाए जाने वाले पोटेशियम, राइबोफ्लेविन, आयरन, कैल्शियम, जिंक, फाइबर, नियासिन, आयरन, विटामिन ए, सी, बी और लाइकोपीन जैसे पोषक तत्व हमारे स्वास्थ्य को दुरुस्त रखते हैं।

वजन नियंत्रण में सहायक

तरबूज में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे पेट जल्दी भर जाता है और व्यक्ति को अधिक खाने की इच्छा नहीं होती। इसके अलावा इसमें मौजूद पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है, जिससे पाचन क्रिया सुधरती है और वजन नियंत्रित रहता है।

तरबूज खाने का उचित समय

डॉ. योगेन्द्र सरदाना के अनुसार तरबूज रात के समय नहीं खाना चाहिए। इसे दिन के समय खासकर दोपहर में खाना सबसे उचित होता है। तरबूज के सेवन से मांसपेशियों के दर्द से भी राहत मिलती है, इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स और अमीनो एसिड मांसपेशियों के दर्द को कम करने में सहायक होते हैं।

सेवन के बाद सावधानियां

तरबूज खाने के बाद तुरंत पानी, दूध, लस्सी या कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजों का सेवन न करें। ऐसा करने से पाचन संबंधी समस्याएँ हो सकती हैं। तरबूज का सेवन करने के कुछ समय बाद तक इन पेय पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए।