home page

इस ब्रीड के प्याज की खेती करके किसान हो सकते है मालामाल, मार्केट में तगड़ी है डिमांड

भारतीय कृषि क्षेत्र में प्याज एक महत्वपूर्ण फसल है। इसकी खेती से जुड़े किसान अक्सर बाजार में उतार-चढ़ाव की समस्या से जूझते रहते हैं। हालांकि वैज्ञानिकों ने अब एक ऐसी प्याज की किस्म विकसित की है जो किसानों के लिए नई उम्मीद बन कर आई है।
 | 
pyaj-ki-kheti-new-variety-onion
   

भारतीय कृषि क्षेत्र में प्याज एक महत्वपूर्ण फसल है। इसकी खेती से जुड़े किसान अक्सर बाजार में उतार-चढ़ाव की समस्या से जूझते रहते हैं। हालांकि वैज्ञानिकों ने अब एक ऐसी प्याज की किस्म विकसित की है जो किसानों के लिए नई उम्मीद बन कर आई है।

एक समाधान जो समस्या को करेगा दूर

बाजार में प्याज की आवक अधिक होने के कारण अक्सर कीमतों में गिरावट आती है जिससे किसानों को नुकसान होता है। भंडारण की सुविधा न होने के कारण किसान कम कीमत पर ही अपने प्याज को बेचने को मजबूर होते हैं। परंतु कृषि वैज्ञानिकों ने इस समस्या का हल निकाल लिया है। उन्होंने एक ऐसी प्याज की किस्म विकसित की है जिसे लंबे समय तक भंडारण किया जा सकता है।

लंबे समय तक भंडारण की सुविधा

इस नई किस्म की प्याज को एक साल तक रखने पर भी खराब नहीं होता है। इससे किसानों को कोल्ड स्टोरेज का खर्च और प्याज को कोल्ड स्टोरेज तक ले जाने का किराया बचेगा जिससे उन्हें अधिक मुनाफा होगा।

हल्के लाल रंग के प्याज

इस प्याज की किस्म का नाम 'एग्रीफाउंड लाइट रेड-4' है जिसे कृषि विज्ञान केंद्र लेदौरा आजमगढ़ के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है। इस किस्म का रंग हल्का लाल होता है और इसे खाने में तीखी लगती है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

बारिश के मौसम में खेती की चुनौतियाँ

प्याज की इस नई किस्म की खेती से किसान बारिश के मौसम में होने वाली परेशानी से बच सकते हैं। आमतौर पर बारिश में प्याज में नमी आने के कारण सड़ने और अंकुरित होने की समस्या होती है।

यह भी पढ़ें; धर्मेंद्र की ठुकराई इस फिल्म ने सनी देओल को बना दिया था सुपरस्टार, 1988 में फिल्म ने कमाई में तोड़े पुराने रिकोर्ड

बेहतर प्रजाति अधिक मुनाफा

इस नई प्रजाति की प्याज की खेती करके किसान न सिर्फ अच्छी उपज प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि बाजार में सही समय पर अच्छे दाम पर बेचकर अधिक मुनाफा भी कमा सकते हैं। इस किस्म की खेती से किसानों की आय में वृद्धि होगी जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।