home page

फ़िल्मी सितारे जो सर्जरी करवाकर मर्द से बने औरत, अब ऐसी ज़िंदगी जीने को है मजबूर

बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री की ग्लैमर से भरी इस रंगीन दुनिया में आपको हर तरह के लोग देखने को मिलेंगे। हर कोई यहां अपने सपने पूरे करने आया, किसी को स्टार बनना है, तो किसी को कुछ और।
 | 
Bollywood And TV Stars Got Transgender
   

बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री की ग्लैमर से भरी इस रंगीन दुनिया में आपको हर तरह के लोग देखने को मिलेंगे। हर कोई यहां अपने सपने पूरे करने आया, किसी को स्टार बनना है, तो किसी को कुछ और। यहां पर लोग अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहते है, जिसके लिए वो मेहनत करने में लगे रहते है।

फिल्मी दुनिया जैसी आपको दिखती वैसी होती नहीं है। हर कोई यहां अपने सपने पूरे नहीं कर पाता। जिसके बाद कोई गलत रास्ता चुन लेता है, तो कोई अपना जेंडर चेंज करवाकर अपनी किस्मत बदलने की कोशिश करता है।

आज हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में उन स्टार्स के बारे में बताएंगे जो अपना जेंडर चेंज करवाकर सफलता की ऊंचाइयों को छू रहे हैं। तो चलिए देखते है ये लिस्ट..

बॉबी डार्लिंग

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉबी डार्लिंग का। रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में नजर आ चुकी बॉबी एक मॉडल और एक्ट्रेस है। जेंडर चेंज कराने वाली बॉबी का नाम औरत बनने से पहले ‘लिम्का बुक्स ऑफ रिकार्ड्स’ में भी दर्ज हो चुका है। बॉबी डार्लिंग की बात करें तो उन्हें भला कौन नही जानता।

बॉर्बी का जन्म लड़के के रूप में हुआ था और उनके बचपन का नाम पंकज शर्मा था। पंकज लगभग 10 साल तक लड़कों की तरह रहा लेकिन अचानक व्यवहार में परिवर्तन आने के कारण उन्होनें साल 2010 में अपना जेंडर चेंज करवाया।

गौरी अरोड़ा

हाल ही में जेंडर चेंज करवा कर महिला बनने वाली गौरी अरोड़ा  को तो हर कोई जानता है। गौरी अरोड़ा बनने वाले गौरव को बचपन से ही लड़कियों की तरह कपड़े पहनने और उनके जैसा बर्ताव करना अच्छा लगता था। गौरी अरोड़ा टीवी शो ‘स्प्लिट्सविला’ में भी नजर आ चुकी हैं।

इसके अलावा उन्होंने ‘इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल’ में भी हिस्सा लिया था लेकिन तबीयत ठीक न होने के कारण उन्हें इस शो से बाहर कर दिया गया। गौरी अरोड़ा एक लड़की बनने से पहले एक हैंडसम लड़का था, लेकिन उनको लड़की का रुप ज्यादा पसंद था और इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने से पहले मर्द से औरत बन गए।

शिनाता सांघा

शिनाता सांघा दक्षिण एशिया की प्रसिद्ध ट्रांसजेंडर मॉडल है। आज के समय में इनकी कमाई करोड़ों रूपयो की है। शिनाता सांघा कई मशहूर मैगजीन के कवर पेज पर नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह 2010 से 2012 तक लगातार तीन बार विश्व की सबसे सुंदर ट्रांसजेंडर का खिताब भी जीत चुकी हैं।

गजल धालीवाल 

बॉलीवुड फिल्म इंड्रस्टी में लेखक और अभिनेत्री के रूप में पहचान बनाने वाली ग़ज़ल धालीवाल नें एक लेखक के रूप में ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ से फिल्म करियर की शुरुआत की थी। लेकिन इन्होनें एक पुरूष के रूप में जन्म लेने के बाद एक ट्रांसजेंडर महिला बनी।

क्योकि बचपन से ही उन्हें ऐसा महसूस होता था कि वह लड़की है और इसके बारे में उन्होनें घर वालों को बताया। जिसके बाद उनके कई ऑपरेशन कराये और वह वे एक लड़की बन गई।

निक्की चावला 

दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली निक्की दिखने में बेहद खूबसूरत हैं और उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वह कभी मर्द हुआ करती थीं। निक्की 2009 में जेंडर करवा कर टॉप मॉडल्स बन गई हैं।

फिर उसके बाद निक्की चावला ने कभी पिछे मुडकर कभी नहीं देखा। आज निक्की टीवी इंडस्ट्री में काफी मशहूर है।     

अंजलि लामा 

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में जन्मे नबिन वाहिबा ने भी अपना लिंग परिवर्तन कराने का फैसला लिया था जिसके बाद ये अंजलि लामा बन गये। नवींन की कहानी भी काफी हद तक निक्की जैसी ही रही।

जहाँ उन्हें अपने फैसले के चलते घरवालों के विरुद्ध जाना पड़ा लेकिन इनकी कहानी जरा अलग रही क्योंकि इनकी माँ नें इनके इस फैसले में इनका साथ दिया और बेटे नवीन को कभी अकेले नही होने दिया।