home page

Today Gold Silver Price: दिवाली से पहले औंधे मुंह गिरा सोना चांदी का भाव, जाने 10 ग्राम सोने का ताजा भाव

27 अक्टूबर, 2023 को सोना और चांदी आज भारतीय सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ है। सोना सस्ता होने के बावजूद प्रति 10 ग्राम की कीमत 60 हजार रुपये के पार है
 | 
Sona-Chandi Ke Bhav

27 अक्टूबर 2023 को सोना और चांदी आज भारतीय सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ है। सोना सस्ता होने के बावजूद प्रति 10 ग्राम की कीमत 60 हजार रुपये के पार है। साथ ही, चांदी की कीमत 71 हजार रुपये प्रति किलो से भी अधिक है। 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का राष्ट्रीय मूल्य 60971 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी 71335 रुपये की कीमत है।

भारत बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, गुरुवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 60984 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज सुबह 60971 रुपये पर आ गया है। शुद्धता के आधार पर चांदी और सोना दोनों सस्ता हुए हैं। 

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत

Ibjarates.com की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार आज सुबह 995 प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने का मूल्य घटकर 60727 रुपये पहुंच गया है। 916 (22 कैरेट) का 10 ग्राम सोना आज 55849 रुपये का है। 750 प्योरिटी वाले 18 कैरेट सोने का मूल्य 45728 है।

585 प्योरिटी का 14 कैरेट गोल्ड आज 35668 रुपये में खरीदा गया है। और 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 71335 रुपये की है।

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव

सिवाय ibja द्वारा घोषित छुट्टियों के  शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का मूल्य जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल करें। कुछ ही देर में SMS के माध्यम से रेट्स मिल जाएंगे। आप www.ibja.co या ibjarates.com पर निरंतर अपडेट भी पा सकते हैं।

सोने-चांदी आज कितने रुपये हुआ सस्ता

शुद्धता गुरुवार शाम के रेट शुक्रवार सुबह का भाव कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     60984 60971 13 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      60740 60727 13 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      55861 55849 12 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      45738 45728 10 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      35676 35668 8 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 585      71560 71335 225 रुपये सस्ती

याद रखें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी की गई कीमतों से विभिन्न प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव का पता लगाया जा सकता है। टैक्स और मेकिंग चार्ज से पहले ये खर्च हैं।

IBJA द्वारा जारी किए गए दरों में जीएसटी नहीं शामिल है, लेकिन वे पूरे देश में सर्वमान्य हैं। सोने या चांदी के गहने खरीदते समय टैक्स की वजह से उनके मूल्य अधिक होते हैं।