home page

दादी अम्मा ने खेतों में जाकर प्यारी आवाज़ में गाया बहारों फूल बरसाओ वाला गाना, अम्मा की आवाज़ ने जीत लिया सबका दिल

ऐसा जरूरी नहीं है कि आपको हमेशा किसी प्रोफेशनल की आवाज ही अट्रैक्ट करे। कई बार कुछ लोग बिना सीखे ही बेहतरीन सिंगिंग कर लेते हैं। याद है न... वो 'दिल दे दिया है' गाता हुआ लड़का। इसी तरह से अब एक दादी ने किशोर कुमार का गाना गाकर सबको हैरत में डाल दिया है।
 | 
दादी अम्मा ने खेतों में जाकर प्यारी आवाज़ में गाया बहारों फूल बरसाओ वाला गाना
   

Singing Viral Video: ऐसा जरूरी नहीं है कि आपको हमेशा किसी प्रोफेशनल की आवाज ही अट्रैक्ट करे। कई बार कुछ लोग बिना सीखे ही बेहतरीन सिंगिंग कर लेते हैं। याद है न... वो 'दिल दे दिया है' गाता हुआ लड़का। इसी तरह से अब एक दादी ने किशोर कुमार का गाना गाकर सबको हैरत में डाल दिया है। लोग सोच में पड़ गए हैं कि इस उम्र में किसी की इतनी बेहतरीन आवाज कैसे हो सकती है।

ये भी पढिए :- जन्म होने के बाद बच्चे का रोना क्यों माना जाता है शुभ, पढ़े लिखे लोगों को भी नही पता होती असली जानकारी

वाह! क्या गाती हो दादी

वायरल हो रहे इस वीडियो को 'IPS विवेक राज सिंह फैन' नाम के फेसबुक पेज पर पोस्ट किया गया। कैप्शन में उन्होंने हार्ट वाले इमोजी के साथ लिखा है- गजब। एक मिनट के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खेत में बैठकर काम कर रही दादी, सूरज फिल्म का 'बहारो फूल बरसाओ' गाना गुनगुना रही हैं। उनकी आवाज ने लोगों का दिल छू लिया है।

दो दिन पहले शेयर किए गए इस क्लिप को खबर लिखे जाने तक 80 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही इसे लगभग 3 हजार लोगों ने शेयर भी किया है। यूजर्स कमेंट कर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक ने लिखा, 'बहुत बढ़िया दादी जी'। दूसरे ने कमेंट किया, 'बहुत सुंदर माता माता दी'। तीसरे ने लिखा, 'बहुत बढ़िया जी'। देखिए कुछ और लोगों के कमेंट्स-