home page

Haryana News: खट्टर सरकार अब देसी गाय खरीदने पर दे रही तगड़ी सब्सिडी, इस तरीके से कर सकते है आवेदन

जैसा कि आप जानते हैं, राज्य सरकार लोगों के लिए कई योजनाएं चलाती है। साथ ही सरकार किसानों को अनुदान और अन्य सहायता प्रदान करती है। खट्टर सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए अब एक नई योजना शुरू की है।
 | 
subsidy on cow farming (1)
   

जैसा कि आप जानते हैं, राज्य सरकार लोगों के लिए कई योजनाएं चलाती है। साथ ही सरकार किसानों को अनुदान और अन्य सहायता प्रदान करती है। खट्टर सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए अब एक नई योजना शुरू की है। हरियाणा सरकार ने दो से पांच एकड़ की जमीन वाले किसानों को 25 हजार रुपये की सब्सिडी देने का ऐलान किया है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

यह नई योजना हरियाणा सरकार ने शुरू की है 

जानकारी के अनुसार, इससे किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर आकर्षित करने में सहायता मिलेगी। DC शक्ति सिंह ने बताया कि किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए जीवामृत का घोल बनाकर फ्री में चार बड़े ड्रम भी दिए जाएंगे।

इस कदम से किसानों को जैविक खाद बनाने में भी बहुत मदद मिलेगी। सरकार भी किसानों को जागरूक करने के लिए कई अभियान चलाती है।

किसानों को होगा बड़ा फायदा 

योजना की शुरुआत का मुख्य लक्ष्य किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। जैविक खेती के लिए आवश्यक संसाधनों की मुफ्त आपूर्ति से उत्पादन बढ़ेगा और खेती की लागत कम होगी। प्राकृतिक खेती भी पर्यावरण को बचाएगी।

हरियाणा सरकार की इस योजना से किसानों को खेती में नवाचार का अवसर मिलेगा। किसानों की आय में वृद्धि और उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार होगा। किसानों का उत्थान यह योजना से हो सकता है।