home page

Haryana Barish: हरियाणा में अगले 3 दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना, फिर से सक्रिय हुआ मानसून

हरियाणा में आज रात से मानसून की सक्रियता फिर से शुरू होने जा रही है। 13 जुलाई तक राज्य के अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
 | 
haryana-weather
   

हरियाणा में आज रात से मानसून की सक्रियता फिर से शुरू होने जा रही है। 13 जुलाई तक राज्य के अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख, डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी मानसूनी हवाएं इस बदलाव का कारण हैं।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

मानसून के बीच की गतिविधियाँ

14 और 15 जुलाई के दौरान मानसूनी हवाओं की सक्रियता में मामूली कमी आ सकती है। इसके चलते उत्तरी जिलों में हल्की बारिश और पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में मामूली गिरावट और वातावरण में नमी में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

मानसून का अब तक का हाल

1 जून से 10 जुलाई तक हरियाणा में कुल 73.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य बारिश 84.4 मिलीमीटर से 17% कम है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्र मोहन के अनुसार राज्य में मानसून कमजोर पड़ा है और अधिकांश जिलों में बारिश की कमी बनी हुई है।

कुछ जिलों में बेहतर बारिश

हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में मानसून अब तक अच्छी बारिश दे चुका है। यहां सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। इसके विपरीत, उत्तरी और पूर्वी जिलों में अभी भी भारी मानसूनी बारिश की जरूरत है।

आने वाले दिनों की संभावनाएं

11 जुलाई को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पंजाब के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनेगा। इस दौरान मानसून की ट्रफ लाइन हरियाणा-एनसीआर में अपने सामान्य स्थान पर पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से 13 जुलाई तक हरियाणा-एनसीआर के उत्तरी और पूर्वी जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।