home page

Haryana Weather Today: हरियाणा के इन जिलों में तेज बारिश से किसानों की हुई मौज, आज इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बुधवार को हरियाणा में मौसम बदल गया। कई जिलों में बारिश करीब 60 दिन बाद हुई। बारिश की दस्तक के साथ कोहरे में गिरावट भी हुई। मौसम विभाग ने बताया कि जनवरी में हरियाणा में सर्दी का लगभग 13 साल पुराना...
 | 
Haryana Weather Today 1 Feb (1)
   

बुधवार को हरियाणा में मौसम बदल गया। कई जिलों में बारिश करीब 60 दिन बाद हुई। बारिश की दस्तक के साथ कोहरे में गिरावट भी हुई। मौसम विभाग ने बताया कि जनवरी में हरियाणा में सर्दी का लगभग 13 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा है।

जनवरी में इस बार सबसे ठंडा मौसम दर्ज किया गया है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए एक ऑरेंज बारिश और धुंध अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा के इन जिलों बारिश का अलर्ट

पानीपत, करनाल, अंबाला, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र और सोनीपत के लिए मौसम विभाग ने एक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, फतेहाबाद और सिरसा में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं 3 फरवरी को उत्तर भारत में दूसरा पश्चिमी विक्षोभ शुरू होगा, जो हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ पर भी प्रभाव डालेगा। झज्जर में 10 मिमी, रोहतक में 6.5 मिमी, जींद में 3 मिमी, अंबाला में 2.6 मिमी, फरीदाबाद में 2.5 मिमी और हिसार में 0.7 मिमी बारिश हुई। 

पंजाब के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

पंजाब के मौसम विभाग ने पटियाला, पठानकोट, जालंधर, होशियारपुर, गुरदासपुर, मलेरकोटला, नवांशहर, कपूरथला, लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बादल गरजने की संभावना है और बारिश भी हो सकती है।

वहीं, राज्य के अन्य जिलों को येलो अलर्ट भेजा गया है। लुधियाना में 3 मिमी बारिश हुई, मोगा में 2.5 मिमी, बठिंडा में 2 मिमी, गुरदासपुर में 1.8 मिमी और अमृतसर में 1.7 मिमी बारिश हुई।

वर्तमान तापमान कहां

वर्तमान में चंडीगढ़ में 14 डिग्री सेल्सियस तापमान है।
वर्तमान में लुधियाना में 17.2 डिग्री सेल्सियस तापमान है।
पटियाला का तापमान फिलहाल 13.2 डिग्री सेल्सियस है।
अमृतसर का तापमान अभी 9.8 डिग्री सेल्सियस है।
हिसार का तापमान अभी 13 डिग्री सेल्सियस है।
तापमान अंबाला में 13.4 डिग्री सेल्सियस है।
करनाल का तापमान अभी 13.4 डिग्री सेल्सियस है।