home page

कभी सोचा है कि शर्ट के बाईं तरफ ही कयों होती है जेब ? इसके पीछे भी छिपा होता है बेहद खास कारण

वर्तमान में शर्ट की बाईं ओर एक जेब रखना कोई फैशन नहीं है। यह आवश्यकता और समय के साथ विकसित होता चला आ रहा है।
 | 
कभी सोचा है कि शर्ट के बाईं तरफ ही कयों होती है जेब
   

वर्तमान में शर्ट की बाईं ओर एक जेब रखना कोई फैशन नहीं है। यह आवश्यकता और समय के साथ विकसित होता चला आ रहा है। वैसे, दो तरफ जेबों वाली शर्ट आज भी लोकप्रिय हैं। कपड़े सिलने वाले दर्जी से यही सवाल पूछने पर शायद वह भी इसका जवाब नहीं दे पाएंगे। हम अक्सर शर्ट की जेब में मोबाइल फोन, पेन, डायरी या अन्य आवश्यक सामान रखते हैं। अब शर्ट में जेब होना आम हो गया है। अब लोगों को बिना जेब की शर्ट की कल्पना भी अजीब लगती है। 

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

पहले पॉकेट वॉच के लिए डिज़ाइन हुई थी जेब: 

पुराने समय में, पुरुषों की शर्टों में अक्सर जेब होती थी जो पॉकेट वॉच को रख सकती थी। कई लोगों के लिए शर्ट पर बाईं ओर जेब होना ऐतिहासिक सामाजिक और परंपरागत मान्यताओं से भी जुड़ा हो सकता है। ऐसे ही सांस्कृतिक अंतर और अपवाद भी हो सकते हैं।

महिलाओं के फैशन में भी है पॉकेट लुक:  

वैसे आजकल महिलाओं के फैशन में शर्ट का चलन तेजी से बढ़ा है. पहले महिलाओं की शर्ट में जेब नहीं हुआ करती थी. लेकिन आजकल उनकी शर्ट में भी जेब का चलन तेजी से फैशन में आ गया है. पहले तो लड़कियों की जीन्स में भी पॉकेट नहीं हुआ करती थी,

 लेकिन समय के साथ उस फैशन में भी बदलाव आ गया है. आज के समय में उनकी भी जीन्स और शर्ट में पॉकेट आने लगे है. लड़कियों की जींस में भी पॉकेट नहीं होता था। लेकिन समय के साथ बदलाव हुआ और जेब वाले कपड़े प्रचलन में आए।

शर्ट में बाईं ओर ही जेब क्यों?

जेब शर्ट की बाईं ओर होने का कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है। दुनिया भर में अधिकांश लोग दाहिने हाथ का प्रयोग करते हैं, इसलिए दायें हाथ वालों को बाईं ओर जेब रखना सुविधाजनक होता है। जिससे लोग आवश्यक सामान आसानी से रख सकते हैं और निकाल सकते हैं।   

सांस्कृतिक प्रभाव:  

देश-विदेश की विभिन्न संस्कृतियों में कपड़े की डिज़ाइन के साथ अलग-अलग फैशन और प्राथमिकताएं होती है. संभवतः कुछ संस्कृतियों ने शर्ट में बाईं ओर जेब को प्राथमिकता दी है और साथ ही इसे एक व्यापक चलन बना दिया है.    

डिजाइन और फैशन समरूपता: 

शर्ट में बाईं ओर जेब है, इसलिए यह फैशन के लिहाज से भी आकर्षक हो सकता है। इसके पीछे बटन या लुक पैटर्न्स भी हो सकते हैं, जो शर्ट को अधिक आकर्षक और सुंदर बनाते हैं।