भारत की एकमात्र ऐसी ट्रेन जो 9 राज्यों से होकर पूरा करती है सफर, एक बार बैठ गए तो 4 दिनों तक ट्रेन में बितानी पड़ेगी जिंदगी

भारतीय रेल अपनी विशालता के लिए विख्यात है। यह नेटवर्क पहाड़ों से लेकर जंगलों और खेतों के बीच से होते हुए देश के कोने-कोने को जोड़ता है। यह न केवल लोगों के लिए आने जाने का एक मुख्य साधन है बल्कि यह विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं को भी एक सूत्र में बाधे रखने का काम करती है।
भारत का सबसे लंबा रेल मार्ग
भारत में सबसे लंबा रेल सफर डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी तक का है, जिसे 'विवेक एक्सप्रेस' द्वारा संचालित किया जाता है। इस यात्रा में चार दिनों का समय लगता है और यह ट्रेन लगभग 4,189 किलोमीटर की दूरी तय करती है। यह यात्रा भारतीय रेलवे की विविधता और विस्तार का प्रतीक है।
9 राज्यों का अनोखा सफर
'विवेक एक्सप्रेस' अपने सफर के दौरान नौ भारतीय राज्यों को पार करती है। इसमें असम, नागालैंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, और तमिलनाडु शामिल हैं। यह ट्रेन विविध भौगोलिक और सांस्कृतिक परिदृश्यों से गुजरती है, जो यात्रियों को भारत की विविधता का अनुभव कराते हैं।
यात्रा का समय और विशेषताएं
इस लंबी दूरी की यात्रा को पूरा करने में 'विवेक एक्सप्रेस' को 75 घंटे का समय लगता है, और यह प्रति सप्ताह केवल दो बार चलती है। यह ट्रेन डिब्रूगढ़ से शुरू होकर कन्याकुमारी में समाप्त होती है, जो भारत के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी सिरे को जोड़ती है। यह ट्रेन अपने सफर के दौरान 59 स्टेशनों पर रुकती है, जो यात्रियों को विभिन्न शहरों और गांवों का दर्शन कराती है।