home page

पानी के राक्षस की ताकत के आगे लकड़ी की तरह टूट गई लोहे की सलाखें, ख़ूँख़ार जानवर का ये रूप देख लोगों को नही हो रहा याकिन

अमेरिका के फ्लोरिडा में मगरमच्छों का दिखना बेहद आम है। जी हां, सोशल मीडिया पर आए दिन फ्लोरिडा के मगरमच्छों के हैरान करने वाले वीडियो वायरल होते हैं। इन दिनों एक ऐसा क्लिप वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा ही नहीं हो रहा।
 | 
Alligator Shocking Viral Video
   

Magarmach Ka Viral Video : अमेरिका के फ्लोरिडा में मगरमच्छों का दिखना बेहद आम है। जी हां, सोशल मीडिया पर आए दिन फ्लोरिडा के मगरमच्छों के हैरान करने वाले वीडियो वायरल होते हैं। इन दिनों एक ऐसा क्लिप वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा ही नहीं हो रहा।

दरअसल, इस वायरल क्लिप में एक मगरमच्छ लोहे की बाड़ को पार करता नजर आ रहा है। लेकिन बाड़ को पार करने के लिए उसने जो किया वह लोगों की सोच से परे है। क्योंकि भैया... वह सलाखों को अपने शरीर से चौड़ करता दिख रहा है।

ये भी पढिए :- अगर आपको भी mail का पासवर्ड याद रखने में होती है परेशानी, तो इस तरीक़े को जान ले ज़िंदगी में कभी नही भूलेंगे पासवर्ड

हालांकि, इस क्लिप को देखकर जहां कुछ लोगों ने लिखा कि यह फ्लोरिडा में बहुत सामन्य है, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह संपादित वीडियो है। बाकी पहले आप क्लिप देखें और फिर बताएं कि क्या सच में किसी फिल्मी हीरो की तरह सलाखों को ऐसे मोड़ सकता है?

सही में मगरमच्छ इतने पावरफुल होते हैं?

इस क्लिप को ट्विटर पर @MattDevittWINK ने पोस्ट किया, और लिखा- फ्लोरिडा का मगरमच्छ बनाम लोहे की बाड़। जरा देखिए कैसे इस विशालकाय मगरमच्छ लोहे की सलाखों को मोड़कर उसके पार चला गया। यह सिर्फ फ्लोरिडा में देखने को मिल सकता है।

ये भी पढिए :- पहली बार कैमरे के सामने बच्चे को जन्म देते दिखा गिरगिट, जन्म लेते ही हाथोंहाथ चलने लगा गिरगिट का बच्चा

अबतक इस वीडियो को 9 लाख 38 हजार से ज्यादा लाइक्स और दो हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इसके अलावा यूजर्स ने हैरानी भरी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक बंदे ने लिखा- वैसे यह भयानक है। दूसरे ने टिप्पणी की कि मैं इन्हें रोज ही देखती हूं। इसी तरह से अन्य यूजर्स ने बताया कि यकीन नहीं होता कि मगरमच्छ इतने ज्यादा ताकतवर होते हैं। वैसे आपने कभी किसी मगर को इस तरह से लोहे की सलाखों को मोड़ते देखा है?