home page

हॉस्पिटल में सफाई करने वाले लड़के से दिल लगा बैठी MBBS डॉक्टर, इस अजीबोगरीब लवस्टोरी को जानकर हर कोई हैरान

कहते हैं प्रेम की कोई सीमा नहीं होती, न ही यह ऊंच-नीच या अमीरी-गरीबी की दीवारों को मानता है। पाकिस्तान से सामने आई एक ऐसी ही प्रेम कहानी ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।
 | 
doctor marries hospital staffer
   

कहते हैं प्रेम की कोई सीमा नहीं होती, न ही यह ऊंच-नीच या अमीरी-गरीबी की दीवारों को मानता है। पाकिस्तान से सामने आई एक ऐसी ही प्रेम कहानी ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। जहां एक डॉक्टर और एक सफाईकर्मी के बीच का प्रेम लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है।

डॉक्टर किश्वर साहिबा और उनके पति शहजाद की यह प्रेम कहानी उनके साहस और प्यार की गवाह है। यह प्रेम कहानी साबित करती है कि सच्चा प्यार सभी सामाजिक बाधाओं को पार कर सकता है और अंत में प्यार ही जीतता है। इस कहानी ने न केवल दो व्यक्तियों के जीवन को बदल दिया है, बल्कि यह उन सभी के लिए प्रेरणा है जो प्रेम की असीम शक्ति में विश्वास रखते हैं।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

ये भी पढ़िए :- गोद लिए बेटे के साथ बिस्तर पर गलत काम करते पकड़ी गई ये राजनेता, पति ने चोरी छुपके बना लिया दोनों का विडयो

एक अस्पताल में शुरू हुई प्रेम कहानी

पाकिस्तान की डॉक्टर किश्वर और सफाईकर्मी शहजाद की प्रेम कहानी उस अस्पताल में शुरू हुई जहां डॉक्टर किश्वर काम करती थीं और शहजाद सफाईकर्मी के रूप में काम करते थे। किश्वर ने शहजाद की सादगी और उनके काम करने की लगन को देखकर उन्हें प्रपोज किया। जिससे शहजाद पहले तो हैरान हुए। लेकिन बाद में उन्होंने किश्वर के प्रेम को स्वीकार कर लिया।

विरोधों के बीच शादी और नई शुरुआत

शादी के बाद हॉस्पिटल के अन्य कर्मचारियों ने शहजाद के काम का मजाक उड़ाया। जिससे निराश होकर दोनों ने नौकरी छोड़ने का निर्णय लिया। अब शहजाद ने एक दवा की दुकान खोली है और किश्वर एक स्वतंत्र प्रैक्टिशनर के रूप में अपनी डॉक्टरी कर रही हैं। यह जोड़ा अब साथ में एक क्लिनिक स्थापित करने की योजना बना रहा है, जिससे उनका सपना पूरा हो सके।

ये भी पढ़िए :- स्टेशन छोड़ो अब घर बैठे भी बुक कर सकेंगे जनरल और प्लेटफार्म टिकट, 2 मिनट में हो जाएगा आपका काम

प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर वायरल 

यह अनोखी प्रेम कहानी पहली बार 2022 में "मेरा पाकिस्तान" नामक यूट्यूब चैनल पर प्रसारित होने के बाद वायरल हुई थी। इस कहानी ने न केवल पाकिस्तान में बल्कि विश्वभर में लोगों का ध्यान खींचा। यूट्यूबर हरीश भट्टी के साथ बातचीत में किश्वर और शहजाद ने अपने प्रेम और जीवन की चुनौतियों को साझा किया। जिसने उन्हें और भी प्रेरणादायक बना दिया।