home page

100 करोड़ की लग्ज़री गाड़ी में सफ़र करना नीता अंबानी को है बेहद पसंद, जाने ये लग्ज़री गाड़ी कितना देती है माईलेज

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पूरे भारत के साथ-साथ दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। इस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी है और साल दर साल उनकी संपत्ति में इजाफा होता जा रहा है।
 | 
Nita Ambani Luxurious Lifestyle
   

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पूरे भारत के साथ-साथ दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। इस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी है और साल दर साल उनकी संपत्ति में इजाफा होता जा रहा है। आज भारत से नहीं बल्कि पूरे एशिया के सबसे अमीर और प्रतिष्ठित बिजनेसमैन बन चुके रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी किसी पहचान के मोहताज नहीं है। 

मुकेश अंबानी की बात करें तो, आज उनके पास ना केवल बेशुमार दौलत मौजूद है, बल्कि इसके साथ साथ आज देश में मुकेश अंबानी एक सेलिब्रिटी के बराबर लोकप्रियता भी रखते हैं। 

इतना ही नहीं बल्कि आज मुकेश अंबानी के साथ-साथ उनकी पत्नी नीता अंबानी और परिवार के अन्य सदस्यों को भी अक्सर खबरों और सुर्खियों में देखा जाता है। आज हम आपको नीता अंबानी की उस चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे शायद ही आपने कभी सुना होगा।

क्या है नीता अंबानी के पास ऐसा खास ?

यह चीज कोई और नहीं बल्कि नीता अंबानी की बेहद शानदार और लग्जरी कार है, जिसकी कीमत भारतीय रुपयों में तकरीबन 100 करोड़ रुपयों के करीब बताई जाती है| नीता अंबानी की इस कार की बात करें तो, ना केवल यह दिखने में बेहद खूबसूरत है।

बल्कि इसके साथ साथ यह बेहद लग्जरियस और शानदार भी है। बताते चलें, नीता अंबानी ने अपनी इस कार को 90 करोड़ों की कीमत में खरीदा था, लेकिन भारत में लाने के बाद इसकी कीमत 100 करोड़ हो चुकी है.

दिलचस्प बात यह है कि यह नीता अंबानी की इस कार को विदेश में खरीदा गया था और फिर खरीदने के बाद इसे अपने प्राइवेट प्लेन से नीता अंबानी भारत लेकर आई थी। आप खुद ही इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि उनकी कार कितनी अधिक खास है। 

जानिए क्या है इस कार की खासियत ?

नीता अंबानी की यह कार बेहद खूबसूरत और लग्जरी होने के साथ-साथ दुनिया की सबसे तेज चलने वाली गाड़ियों में भी शामिल है| इसके साथ साथ इस कार को बनाते वक्त सेफ्टी का भी भरपूर ध्यान रखा गया है, जिस वजह से आपातकालीन स्थिति में अंदर बैठा इंसान पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, नीता अंबानी का जो ड्राइवर इस कार को चलाता है, उसकी सालाना सैलरी तकरीबन 25 लाख रुपए है, जिसे आप खुद ही यह सोच सकते हैं कि नीता अंबानी के लिए उनकी यह कार कितनी बेशकीमती है।

इस कार के अलावा भी नीता अंबानी के कार कलेक्शन में कई एक से बढ़कर एक लग्जरी और शानदार गाड़ियां मौजूद हैं, जिनकी कीमतें करोड़ों रुपयों में हैं।