home page

आज से दिल्ली में रोडवेज की बसों के लिए रहेगी नो एंट्री, जाने केजरीवाल सरकार ने क्यों लिया इतना बड़ा डिसीजन

दिल्ली में होने जा रहे जी-20 समिट के चलते दिल्ली सरकार में अलग-अलग रूट से प्रवेश करने वाली बसों की एंट्री पर रोक लगा दी है। इस कारण जयपुर से दिल्ली जाने वाली बसें आज से 10 सितम्बर तक दिल्ली के बजाय...
 | 
New Delhi G20 Summit
   

दिल्ली में होने जा रहे जी-20 समिट के चलते दिल्ली सरकार में अलग-अलग रूट से प्रवेश करने वाली बसों की एंट्री पर रोक लगा दी है। इस कारण जयपुर से दिल्ली जाने वाली बसें आज से 10 सितम्बर तक दिल्ली के बजाय गुरूग्राम तक ही चलाई जाएगी।

राजस्थान रोडवेज अधिकारियों ने बताया रोडवेज की जयपुर-दिल्ली रूट पर प्रति दिन 40 से ज्यादा बसें चलाई जाती है, जिसमें साधारण और एसी बसें दोनों शामिल है। ये बसें अब दिल्ली में न जाकर गुरूग्राम तक ही जाएगी।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

वहीं दिल्ली से आगे जाने वाली बसें जो हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड के अन्य शहरों में जाने वाली बसें गुरूग्राम से बदलकर चलाई जाएंगी।

10 सितम्बर तक बंद रहेगी एंट्री

जी-20 समिट के कारण दिल्ली सरकार ने 10 सितंबर रात 12 बजे तक बसों की आवाजाही बंद कर दी है। इसी तरह भरतपुर रूट से जाने वाली बसें भी वल्लभगढ़ आश्रमचौक तक ही चलाई जाएगी। इसे देखते हुए मेट्रो ट्रेनों का संचालन दिल्ली में 8 से 10 सितम्बर को सुबह 6 बजे के बजाए 4 बजे से किया जाएगा।

150 से ज्यादा प्राइवेट बसें चलती है

प्राइवेट बसों की स्थिति देखे तो जयपुर से दिल्ली के लिए हर 10 मिनट में एक बस चलती है। पूरे दिन में 150 से अधिक प्राइवेट बसें जयपुर से दिल्ली के लिए चलती है। रात में सबसे ज्यादा बसों का संचालन होता है। ऐसे में इन बसों को भी गुरूग्राम तक ही जाने दिया जाएगा। दिल्ली से आगे जाने वाली बसों को गुरूग्राम से बदल दिया जाएगा।