home page

मंगलवार की सुबह तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने आपके शहर में तेज की नई कीमतें

राष्ट्रीय तेल कंपनियों ने डीजल और पेट्रोल की कीमतों को हर दिन अपडेट किया जाता है। आज 23 जुलाई 2024 के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार डीजल और पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
 | 
Petrol-Diesel Price Today: बजट के दिन पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहां चेक करें आज का रेट
   

राष्ट्रीय तेल कंपनियों ने डीजल और पेट्रोल की कीमतों को हर दिन अपडेट किया जाता है। आज 23 जुलाई, 2024 के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार डीजल और पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं कच्चे तेल की कीमतों में आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट देखने को मिली है। विभिन्न स्थानों में डीजल और पेट्रोल की कीमतें जानें।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

कच्चे तेल की कीमत

अब कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 82 डॉलर से नीचे आ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज WTI क्रूड 79.78 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है जबकि ब्रेंट क्रूड 82.50 डॉलर प्रति बैरल पर है। 23 जुलाई 2024 को भारत में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं।

महानगरों में क्या है पेट्रोल की कीमत?

आज नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में 103.94 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल है। यही नहीं चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये प्रति लीटर है।

मुंबई दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में आज क्या है डीजल का दाम?

आज नई दिल्ली में डीजल 87.62 रुपये है। मुंबई में डीजल 92.15 रुपये है। चेन्नई में डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है जबकि कोलकाता में 90.76 रुपये प्रति लीटर है। 

यहां चेक करें डीजल के रेट

भारत में डीजल और पेट्रोल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों को देखते हुए भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को निर्धारित करती हैं। हर दिन सुबह भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल ने छह अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है।

SMS से अपने शहर में तेल की कीमतें जानें

ध्यान दें कि राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले करों की वजह से डीजल और पेट्रोल की कीमतें विभिन्न शहरों में अलग होती हैं। आप प्रत्येक भारत के प्रमुख शहर में डीजल और पेट्रोल की कीमतों को SMS के जरिए भी रोज जान सकते हैं। Indian Oil Company (IOCL) के ग्राहकों को इसके लिए RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।