home page

क्रांति फ़िल्म के गाने पर बुजुर्ग पति-पत्नी ने दुनिया को दिखाया रोमांटिक अन्दाज़, इतनी उम्र में इतना प्यार देख लोग करने लगे वाहवाही

'लाख गहरा हो सागर तो क्या, प्यार से कुछ भी गहरा नहीं..दिल की दीवानी हर मौज पर हो, आसमानों का पहरा नहीं'। स्वर कोकिला लता मंगेशकर का गाया हुआ फिल्म 'क्रांति' का ये गाना आज भी लोगों के दिलों में बसा है।
 | 
elderly couple singign viral video
   

'लाख गहरा हो सागर तो क्या, प्यार से कुछ भी गहरा नहीं..दिल की दीवानी हर मौज पर हो, आसमानों का पहरा नहीं'। स्वर कोकिला लता मंगेशकर का गाया हुआ फिल्म 'क्रांति' का ये गाना आज भी लोगों के दिलों में बसा है।

इस गाने में जब जंजीरों में बंधे हुए हेमा मालिनी और मनोज कुमार एक दूसरे के प्रति अपना प्यार जताते हैं, तो सीन दिल को छू लेता है। इस सॉन्ग पर एक बुजुर्ग जोड़े ने रील बनाया है, जो अब वायरल हो रहा है।

यही तो है सच्चा प्यार

इसे नंदा चौहान (@ sush.ila3971) नाम के यूजर ने शेयर किया है। कैप्शन में लिखा है- लाख गहरा हो सागर तो क्या। 7 दिन पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

क्लिप में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग दंपति फिल्म 'क्रांति' से लता मंगेशकर का सुपरहिट गाना 'जिंदगी की न टूटे लड़ी' पर परफॉर्म कर रहे हैं। खास बात ये है कि दोनों एक दूसरे के आंखों में आंखें डाले बेहतरीन एक्सप्रेशन्स दे रहे हैं।

उन्होंने एक-दूसरे का हाथ थाम रखा है। उनका ये अंदाज सभी को भा गया और लोगों ने इस पोस्ट पर प्यार भरे कमेंट्स की बौछार कर दी। एक ने लिखा- सच्चा प्यार यही है। दूसरे ने कमेंट किया- आप दोनों हमेशा खुश रहें।

WhatsApp Group Join Now