home page

हरियाणा की इस जगह को Mini Switzerland मानते है लोग, खूबसूरती को देखकर तो भूल जाएंगे शिमला-मनाली

जब भी गर्मी की छुट्टियों का जिक्र होता है अधिकांश लोगों के मन में पहाड़ी इलाकों और बर्फ से ढके स्थलों की तस्वीर उभर आती है। ऐसे में हरियाणा का एक खूबसूरत हिल स्टेशन मोरनी हिल्स आपके लिए एक नया और बजट....
 | 
Mini switzerland in himachal
   

जब भी गर्मी की छुट्टियों का जिक्र होता है अधिकांश लोगों के मन में पहाड़ी इलाकों और बर्फ से ढके स्थलों की तस्वीर उभर आती है। ऐसे में हरियाणा का एक खूबसूरत हिल स्टेशन मोरनी हिल्स आपके लिए एक नया और बजट-फ्रेंडली विकल्प साबित हो सकता है।

मोरनी हिल्स जो कि हरियाणा के साथ-साथ दिल्लीवासियों के लिए भी काफी नजदीक है अपनी सुंदरता और स्विट्जरलैंड जैसे नजारों के लिए प्रसिद्ध है। मोरनी हिल्स हरियाणा का एक ऐसा हिल स्टेशन है जो अपने पर्यटकों को प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक स्थलों और एडवेंचर से भरपूर अनुभव प्रदान करता है। यहां की यात्रा न केवल आपको शहर की भीड़-भाड़ से दूर ले जाती है बल्कि आपको नए नजारे और अनुभव भी प्रदान करती है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

मोरनी किला का इतिहास 

मोरनी हिल्स की यात्रा करते समय मोरनी फोर्ट एक ऐसी जगह है जिसे आप नहीं छोड़ना चाहेंगे। यह किला न केवल इतिहास के जिज्ञासुओं के लिए बल्कि प्रकृति प्रेमियों के लिए भी एक खास आकर्षण है।

मोरनी हिल्स से इस किले का खूबसूरत नजारा देखने लायक है। वर्तमान में हरियाणा पर्यटन विभाग इस किले को एक लग्जरी होटल में परिवर्तित करने का प्लान बना रहा है जो इसे और भी आकर्षक बनाने वाला है।

मोरनी हिल्स की यात्रा कैसे करें

हवाई यात्रा

चंडीगढ़ हवाई अड्डा मोरनी हिल्स से लगभग 50 किमी दूर है जो कि यहां पहुंचने का सबसे नजदीकी हवाई मार्ग है। हवाई अड्डे से मोरनी हिल्स तक पहुँचने के लिए आप टैक्सी आसानी से ले सकते हैं।

रेल मार्ग

चंडी मंदिर और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन मोरनी हिल्स तक पहुँचने के लिए पास के रेलवे स्टेशन हैं। यहां से आप टैक्सी या बस द्वारा मोरनी हिल्स तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग 

सड़क मार्ग से यात्रा करने पर आपको खूबसूरत गांवों और अंतहीन खेतों के नजारे देखने को मिलेंगे। दिल्ली और आसपास के शहरों से सड़क मार्ग द्वारा मोरनी हिल्स तक पहुंचना काफी सुविधाजनक है।

मोरनी हिल्स में घूमने की प्रमुख जगहें

टिक्कर ताल

मोरनी हिल्स आने पर टिक्कर ताल घूमना न भूलें। यह जगह अपनी दो मनमोहक झीलों के लिए प्रसिद्ध है जहां आप बोटिंग और पिकनिक का आनंद ले सकते हैं।

गुरुद्वारा नाडा साहिब

पंचकूला में स्थित गुरुद्वारा नाडा साहिब एक पवित्र सिख तीर्थस्थल है जो अपने आध्यात्मिक माहौल और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है।

एडवेंचर पार्क

मोरनी हिल्स में स्थित एडवेंचर पार्क में आपको विभिन्न प्रकार की एडवेंचर एक्टिविटीज और खेलों का अनुभव मिलेगा जो आपकी यात्रा को और भी रोमांचक बना देगा।