home page

दिल्ली से देहरादून जाने वाले लोग अब वंदे भारत में कर पाएँगे आरामदायक सफ़र, जाने किन ज़िलों से होकर गुजरेगी वंदे भारत

देश की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन वंदे भारत (Vande Bharat) रेल यात्रियों को बेहद लुभा रही है। जल्द ही देश को एक नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है।
 | 
delhi-dehradun vande bharat
   

देश की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन वंदे भारत (Vande Bharat) रेल यात्रियों को बेहद लुभा रही है। जल्द ही देश को एक नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। मीडिया में चल रही खबरों की अगर मानें तो यह वंदे भारत ट्रेन देश की राजधानी नई दिल्ली से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बीच चलाई जाएगी। इस ट्रेन के चल जाने के बाद उत्तराखंड के धार्मिक और टूरिस्ट प्लेस पर पहुंचना आसान हो जाएगा।

कितने घंटे में पूरा होगा यह सफर

दिल्ली से देहरादून के बीच फिलहाल कई सारी ट्रेनें चलाई जा रही हैं। हालांकि उनका ट्रेवल टाइम थोड़ा सा ज्यादा है। वंदे भारत ट्रेन के शुरू हो जाने के बाद से यात्रियों के समय की काफी बचत हुआ करेगी। दिल्ली से देहरादून के बीच वाया ट्रेन दूरी लगभग 315 किलोमीटर है। वंदे भारत ट्रेन इस दूरी को केवल 5 घंटे में पूरा करेगी।

ये भी पढिए :- भारत में इस जगह भाई और बहन आपस में कर लेते है शादी, ख़ुशी से परिवार वाले करवाते है दोनों की शादी

इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

फिलहाल इस बात की कोई भी ऑफीशियल जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है कि दिल्ली से देहरादून के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी। हालांकि कई सारे मीडिया चैनलों और वेबसाइट्स में चल रही खबरों की अगर मानें तो यह ट्रेन दिल्ली से उत्तर प्रदेश को क्रॉस करते हुए उत्तराखंड पहुंचेगी। दिल्ली से दहरादून के बीच यह ट्रेन मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार इन चार स्टेशनों पर रुकेगी।

ये भी पढिए :- नन्हे चूहे को मुंह में लेकर भाग रहा था सांप तो चुहिया ने ज़हरीले नाग से ली लड़ाई मोल, बहादुर चुहिया के सामने नही टिक पाया सांप और शिकार छोड़ हुआ फ़रार

क्या हो सकती है टाइमिंग और किराया

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक दिल्ली से देहरादून के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन शाम को करीब 5 बजे दिल्ली से रवाना होगी और रात करीब 10 बजे यह देहरादून पहुंचेगी। वहीं देहरादून से यह ट्रेन सुबह 8 बजे चलेी और दोपहर 1 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। अगर इस ट्रेन के किराये की बात करें तो एसी चेयरकार में इस ट्रेन का किराया 915 रुपये होगा। वहीं एसी एग्जीक्यूटिव चेयर कार में इस ट्रेन का किराया 1425 रुपये होगा।