home page

Rajasthan Mosam: राजस्थान में दीवाली से पहले ही ठंडक बढ़ाएगी सबकी टेंशन, जाने मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी

राजस्थान में मौसम एक बार फिर खराब होने वाला है, 8 नवंबर से 10 नवंबर तक तीन दिन की बारिश होने की उम्मीद है।
 | 
Rajasthan Weather Update
   

राजस्थान में मौसम एक बार फिर खराब होने वाला है, 8 नवंबर से 10 नवंबर तक तीन दिन की बारिश होने की उम्मीद है। साथ ही राज्य के कई भागों में बादल छाए रहेंगे और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट होगी। जिससे कुछ स्थानों पर ठिठुरन बढ़ सकती है।

कार्तिक की शुरुआत से ही राजस्थान में गुलाबी ठंड का आगमन हो गया है। जबकि तापमान में निरंतर गिरावट होती रहती है बादलों की आवाजाही के दौरान कई स्थानों में सुबह-शाम ठंडक भी महसूस की जाती है। दिन में तापमान बढ़ता है, लेकिन शाम होते-होते ठंडक महसूस होने लगती है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

मौसम विभाग ने 8 नवंबर, 9 नवंबर और 10 नवंबर को राजस्थान और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश की पूर्वानुमान लगाया है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के दौरान मौसम बदलेगा और कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। फिलहाल मौसम शुष्क है, लेकिन दिवाली के आसपास ठंडक बढ़ेगी।

आपको बता दें कि सोमवार को मौसम की सबसे ठंडी सुबह हुई। प्रदेश का सबसे कम तापमान 13.5 डिग्री था, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। उस समय सबसे अधिक तापमान 31.5 डिग्री था, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। वहीं हवा में नमी का स्तर लगातार बढ़ा जाता है। यहाँ तापमान 31 डिग्री से 13 डिग्री तक रहता है।