home page

टीवी पर एकबार फिर से दिखाई जाएगी रामानंद सागर की 'रामायण', इस फ्री चैनल पर देख पाएंगे दर्शक

आजकल हर जगह भगवान राम का नाम सुनने को मिलता है। 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से प्रत्येक अनुयायी उनकी सेवा में लगे हुए हैं। अब डीडी नेशनल पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला...
 | 
ramanand-sagar-ramayan-will-re-telecast
   

आजकल हर जगह भगवान राम का नाम सुनने को मिलता है। 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से प्रत्येक अनुयायी उनकी सेवा में लगे हुए हैं। अब डीडी नेशनल पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला धार्मिक शो सोने पर सुहागा करने जा रहा है। यहां हम रामानंद सागर की रामायण की बात कर रहे हैं, जिसके प्रसारण की घोषणा की गई है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

1987 में टीवी पर प्रदर्शित रामानंद सागर के 'रामायण' ने व्यापक चर्चा की थी। जब-जब इसने टीवी पर दस्तक दी, सबने चाव से टकटकी लगाई। कोरोनावायरस महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन में भी ये शो फिर से टीवी पर आया और सबसे अधिक देखा गया शो बन गया। यह एक बार फिर छोटे पर्दे पर आ रहा है।

रामायण फिर से टीवी पर

दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल (पहले ट्विटर) पर घोषणा की कि रामानंद सागर की 'रामायण' फिर से टीवी पर दिखाई देगी। ट्वीट में, "धर्म, प्रेम और दान की फिर से अलौकिक पौराणिक कथा..।डीडी नेशनल पर जल्द ही देखें रामायण, भारत का सबसे लोकप्रिय शो। दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी और अरुण गोविल को इसके साथ टैग किया गया था।

लोग 'रामायण' की प्रतीक्षा कर रहे हैं

दर्शक इसके प्रसारण की खबर सुनकर खुश हो गए।  एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, 'बहुत अच्छा निर्णय. मेनै भी मांग की थी जो कि आप पूर्ण कर रहे हैं। कृपया प्रसारण का समय एवं दिनांक बताएं।' एक ने कहा, 'इस रामायण को तो अनगिनत बार देखा जा सकता है।' और कुछ ने 'जय श्री राम' लिखकर अपनी भावना को जाहिर किया।