home page

भारत के इन राज्यों में अगले 48 घंटों के लिए महिलाओं के लिए एकदम फ्री हुआ रोडवेज सफर, बिना टिकट लिए कर पाएगी बसों में सफर

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बहनों को रक्षाबंधन के पर्व पर बड़ी सौगात दी है।
 | 
भारत के इन राज्यों में अगले 48 घंटों के लिए महिलाओं के लिए एकदम फ्री हुआ रोडवेज सफर
   

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बहनों को रक्षाबंधन के पर्व पर बड़ी सौगात दी है। उन्हें महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की सभी बसों में फ्री यात्रा की सुविधा दी गई है। 29 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक इस सुविधा का उपयोग किया जाएगा। राज्य प्रमुख सचिव एल. वैंकटेश्वर लू ने यह जानकारी दी। 

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

प्रमुख सचिव एल. वैंकटेश्वर लू ने बताया कि रक्षाबन्धन पर्व पर परिवहन निगम की सभी बसों में 29 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं को फ्री यात्रा मिलेगी। उनका कहना था कि रक्षाबन्धन पर्व पर शासन ने 25 अगस्त को जारी आदेश को संशोधित करते हुए पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी परिवहन निगम की सभी बसों में महिलाओं को फ्री यात्रा करने का निर्णय लिया है। उन्हें यूपी रोडवेज के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिए हैं कि वे सरकारी आदेश का पालन करें। 

हरियाणा में भी बहनों को खट्टर सरकार का उपहार

दूसरी ओर, हरियाणा सरकार ने भी महिलाओं को रक्षाबंधन का ‘मनोहर’ तोहफा देते हुए हरियाणा परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा देने का निर्णय लिया है। डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा जनहित में पिछले कई वर्षों से रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है।

इस वर्ष भी महिलाएं अपने 15 साल तक के बच्चों के साथ इस नि:शुल्क यात्रा सुविधा का लाभ ले सकती हैं। यात्रा की सुविधा 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे से आरंम्भ होगी तथा 30 अगस्त रक्षाबंधन के दिन मध्य रात्रि 12 बजे तक रहेगी। यह सुविधा साधारण व स्टैंडर्ड बसों में दी जाएगी।