home page

चूड़ी बेचने वाली महिला की फर्राटेदार इंग्लिश देख लोगों के उड़े होश, विडियो को देखकर तो आपको भी होगी हैरानी

अक्सर ऐसा देखा गया है कि अंग्रेजी में डिग्री और पीजी की पढ़ाई करने वालों को भी अंग्रेजी में बोलने में दिक्कत होती है। जिन्हें अंग्रेजी नहीं आती वे जैसे-तैसे अंग्रेजी बोलने की कोशिश करते हैं। मगर क्या कभी आपने किसी...
 | 
Goa woman viral video
   

अक्सर ऐसा देखा गया है कि अंग्रेजी में डिग्री और पीजी की पढ़ाई करने वालों को भी अंग्रेजी में बोलने में दिक्कत होती है। जिन्हें अंग्रेजी नहीं आती वे जैसे-तैसे अंग्रेजी बोलने की कोशिश करते हैं। मगर क्या कभी आपने किसी चूड़ी बेचने वाली को अंग्रेजी बोलते हुए देखा है?

गोवा में चूड़ी और मोती बेचने वाली एक महिला का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह महिला बिना कहीं अटके अंग्रेजी में गोवा के बारे में बताती नजर आ रही है। महिला की अंग्रेजी सुनकर हर कोई हैरान है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अंग्रेजी में बात कर रही चूड़ी बेचने वाली महिला

वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल der_alpha_mannchen पर शेयर किया गया है। वीडियो में चूड़ी बेचने वाली एक महिला रेत पर बैठकर अंग्रेजी में बात कर रही है। वह स्पष्ट अंग्रेजी में बताती हैं कि कोविड के बाद गोवा बीच पर क्या बदलाव हुए हैं।

वह कहती हैं कि वह कब से काम कर रही हैं और वहां क्या बदलाव हुए हैं। बिना किसी हिचकिचाहट के महिला अंग्रेजी में उत्तर दे रही है। उनका एक्सेंट भी काफी स्टाइलिश है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

इस वायरल वीडियो को अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो को 14 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो को देखने वाले सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। एक ने कहा, "वह हमारे अंग्रेजी शिक्षक से बेहतर अंग्रेजी बोलती है।"

दूसरे यूजर ने कहा, "महिला को देखकर मुझे अपनी शिक्षा पर संदेह होता है।" एक यूजर ने लिखा, "महिला ने साबित कर दिया है कि अंग्रेजी केवल एक भाषा है... ज्ञान नहीं।'' वहीं अन्य एक यूजर ने कहा, "उसकी भाषा और उच्चारण बहुत अच्छे हैं। यह कई कॉर्पोरेट कर्मचारियों से बेहतर अंग्रेजी बोल रही है।"