home page

भारत के चंद्रयान की कामयाबी को देख पाकिस्तानी नागरिकों ने बोल दी बड़ी बातें, बोला हम तो वैसे भी चांद पर ही है फिर बताई ऐसी वजह की नही रुकेगी आपकी हंसी

चांद पर भारत के मिशन चंद्रयान 3 के सफलतापूर्वक पहुंचने की हर कोई तारीफ कर रहा है। दुनियाभर में भारत का डंका बज रहा है। वहीं इस बीच पाकिस्तान के एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। 
 | 
Pakistani Reaction On Chandrayaan 3
   

चांद पर भारत के मिशन चंद्रयान 3 के सफलतापूर्वक पहुंचने की हर कोई तारीफ कर रहा है। दुनियाभर में भारत का डंका बज रहा है। वहीं इस बीच पाकिस्तान के एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहा रहा है कि हम तो पहले से ही चांद पर रह रहे हैं।

दरअसल इस वीडियो में एक शख्स दूसरे पाकिस्तनी शख्स से भारत के चांद पर पहुंचने को लेकर सवाल पूछता है तो उसका जवाब सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। उसने हंसते हुए जवाब दिया आपको पता है हम तो पहले से ही चांद पर रह रहैं हैं।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

दरअसल उस शख्स ने अपने देश की खामियां गिनाते हुए कहा कि चांद पर पानी नहीं और यहां (पाकिस्तान) भी नहीं है, फिर उसने कहा वहां पर गैस भी नहीं है और वो यहां भी नहीं है। इसके बाद उसने बिजली को लेकर भी कहा कि चांद पर बिजली नहीं और हमारे यहां भी नहीं है।

हम तो पहले सी चांद पर रह रहे हैं

पाकिस्तानी शख्स के भारत के चांद पर पहुंचने को लेकर दिया गया यह जवाब अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उसने यह भी कहा कि भारत तो पैसे लगाकर चांद पर जा रहा है और हम तो पहले से ही यहां जी रहे हैं। अंतरिक्ष की दुनिया में भारत ने बुधवार को ऐतिहासिक पड़ाव पार किया।


भारत का चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग कर गया है। इसके साथ ही ऐसा करने वाला भारत विश्व का पहला देश बन गया है। जैसे ही चंद्रयान 3 चांद की सतह को छुआ, वैसे सभी देशवासी खुशी से झूम उठे। इससे पहले भारत के वैज्ञानिक पल-पल लैंडर के पैरामीटर चेक कर रहे थे।

दुनिया भर से मिल रहीं बधाइयां

भारत के मिशन को सफलतापूर्वक चांद के साउथ पोल में पहुंचाने पर इसरो के वैज्ञानिकों को दुनियाभर से बधाइयां मिल रही हैं। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। दरअसल भारत का यह मिशन उतना भी आसान नहीं था।

खिरी क्षणों में लैंडर जैसे-जैसे चांद की सतह के करीब आ रहा था, धड़कनें बढ़ रही थीं। हालांकि उम्मीद के मुताबिक लैंडर अपने तय रूट पर रहा और आखिर में वह पल आ गया जिसका पूरे देश को इंतजार था।