home page

Sona-Chandi Ke Bhav: 11 जुलाई की दोपहर को सोना चांदी हुआ महंगा, जाने 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव

आज 11 जुलाई 2024 की दोपहर को भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतें बढ़ी हैं। वर्तमान में सोना प्रति 10 ग्राम 72 हजार रुपये से अधिक है जबकि चांदी 92 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है।
 | 
gold-price-rise-today
   

आज 11 जुलाई 2024 की दोपहर को भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतें बढ़ी हैं। वर्तमान में सोना प्रति 10 ग्राम 72 हजार रुपये से अधिक है जबकि चांदी 92 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की राष्ट्रीय कीमत 72,751 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी 92205 रुपये है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

भारत बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन ने बताया कि बुधवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 72616 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह 72751 रुपये पहुंच गया है। शुद्धता के आधार पर चांदी और सोना भी महंगा हुआ है।

22 कैरेट गोल्ड की कीमत आज

Ibjarates.com, एक आधिकारिक वेबसाइट आज 995 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 72460 रुपये है। 916 (22 कैरेट) गोल्ड प्राइस प्रति 10 ग्राम 66640 रुपये है। 750 कैरेट का 18 कैरेट गोल्ड 54563 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 585 (14 कैरेट) सोने का 10 ग्राम मूल्य 42559 रुपये है।

सोना-चांदी आज कितने रुपये बदला?

शुद्धता    बुधवार शाम के रेट    गुरुवार सुबह का भाव    कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम)    999        72616    72751    135 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम)    995         72325    72460    135 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम)    916         66516    66640    124 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम)    750         54462    54563    101 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम)    585         42480    42559    79 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम)    999         91793    92205    412 रुपये महंगी

मिस्ड कॉल से सोने चांदी की कीमतें जानें

आप मिस्ड कॉल से भी गोल्ड और सिल्वर प्राइस चेक कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमत जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल करें। रेट की सूचना आपको एसएमएस के माध्यम से कुछ ही देर में मिल जाएगी। वहीं आप सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट को ibjarates.com पर देख सकते हैं।

मेकिंग चार्ज और टैक्स अलग लगते हैं

याद रखें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी की गई कीमतों से विभिन्न प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव का पता लगाया जा सकता है। टैक्स और मेकिंग चार्ज से पहले ये खर्च हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए दरों में जीएसटी नहीं शामिल है, लेकिन वे पूरे देश में सर्वमान्य हैं। सोने या चांदी के गहने खरीदते समय टैक्स की वजह से उनके मूल्य अधिक होते हैं।