home page

दुनिया का एक ऐसा अनोखा गांव जिसमें मर्दों के लिए आना है सख़्त मना, औरतें ही करती है पूरे गाँव पर राज

केन्या के उत्तरी हिस्से में एक गांव तमाम दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव का नाम है उमोजा। चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि यहां इस गांव में मर्दों को एंट्री ही नहीं मिलती। यहां पुरुष नहीं आ सकते।

 | 
village bans men
   

केन्या के उत्तरी हिस्से में एक गांव तमाम दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव का नाम है उमोजा। चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि यहां इस गांव में मर्दों को एंट्री ही नहीं मिलती। यहां पुरुष नहीं आ सकते।

महिला प्रधान गांव है ये

दरअसल, इस गांव में हर फैसले से लेकर प्रबंधन तक की जिम्मेदारी महिलाओं की ही है। साल 2015 की अगर बात करें तो उस वक्त इस गांव में महिलाओं की संख्या 47 थी।

ये भी पढिए :- आजादी के बाद घर के पानी के बिल को भरने के लिए देनी पड़ती थी मामूली सी रकम, लगभग लोग 6 महीनों का एकसाथ कर देते थे भुगतान

पर ये हुआ कैसे?

हर बदलाव का एक इतिहास होता है। 1990 में 15 दुष्कर्म पीड़ित महिलाओं ने ये गांव बसाया था। इसके बाद से यहां पर बाल विवाह, खतना प्रथा, घरेलू हिंसा की शिकार औरतें भी आकर रहने लगीं।

खुद ही करती हैं सारी व्यवस्था

उमोजा की औरतें खाने, कपड़े और घर के लिए नियमित आय की व्यवस्था स्वयं ही कर लेती हैं। यहां तक कि गांव में घूमने आने वाले पर्यटकों को भी वो मामूली फीस लेकर उमोजा की सैर करती हैं।

ये भी पढिए :- भारत में दिखी अनोखी टेक्नोलॉजी और महिला ने अपने घूंघट से लगा दिया वीडियो कॉल, इतनी उन्नत तकनीक को देख अंग्रेजो के उड़ गए होश

अस्पताल में आया ऐसे गांव का ख्याल

इस गांव को बसाने वाली महिला का नाम है रेबेका लोलोसोली। उनके साथ कुछ पुरुषों ने मारपीट की थी। रेबेका अपनी साथी महिलाओं को उनका हक याद दिलाने के कारण यह सजा मिली। जब वो अस्पताल में थीं। इलाज जारी था। तभी उन्हें एक ऐसे गांव का ख्याल आया, जिसमें केवल महिलाएं रहेंगी।

ये भी पढिए :- जन्म होने के बाद बच्चे का रोना क्यों माना जाता है शुभ, पढ़े लिखे लोगों को भी नही पता होती असली जानकारी

कई बार दी लोगों ने धमकियां

द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक गांव बसाने के बाद रेबेका को कई बार स्थानीय लोगों से धमकियां भी मिलीं। एक महिला ने बताया कि दुष्कर्म का शिकार होने के बाद पति ने भी उसके साथ हिंसा की थी।

वो भाग कर उमोजा आ गई। वो बताती हैं कि अब उनका फिर से दोबारा शादी करने का कोई भी प्लान नहीं है। वे गांव में रहकर बच्चों की देखभाल करना चाहती हैं बस।