home page

जिन पति-पत्नी को पता होती है ये बातें वो उम्र होने पर भी दिखते है जवान, बुढ़ापा भी जल्दी से नही आता पास

आचार्य चाणक्य जो कि एक प्रख्यात नीतिशास्त्री हैं। उन्होंने अपनी नीति में जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला है। उनकी नीतियां न सिर्फ राजनीति बल्कि व्यक्तिगत जीवन में भी उपयोगी साबित होती हैं।
 | 
chanakya-niti-secrets-men-and-women
   

आचार्य चाणक्य जो कि एक प्रख्यात नीतिशास्त्री हैं। उन्होंने अपनी नीति में जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला है। उनकी नीतियां न सिर्फ राजनीति बल्कि व्यक्तिगत जीवन में भी उपयोगी साबित होती हैं। चाणक्य नीति के 17वें श्लोक में उन्होंने यह बताया है कि किस प्रकार से जवानी को बनाए रखा जा सकता है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

यह एक ऐसा रहस्य है जो हर कोई जानना चाहता है। आचार्य चाणक्य की ये नीतियां न केवल प्राचीन काल में बल्कि आधुनिक समय में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। ये नीतियां हमें सिखाती हैं कि कैसे हम अपने जीवन को संतुलित और स्वस्थ बनाकर दीर्घायु प्राप्त कर सकते हैं।

जवानी कैसे बनाई रखी जाए

आचार्य चाणक्य के अनुसार जवानी को बनाए रखने के लिए संतुलित लाइफ स्टाइल अपनानी चाहिए। उनके अनुसार जो व्यक्ति लगातार काम में व्यस्त रहता है और आराम नहीं करता वह जल्दी थक जाता है और उसकी उम्र भी जल्दी दिखने लगती है। इसके विपरीत जो लोग उचित आराम करते हैं और काम के बीच में संतुलन बनाकर चलते हैं वे अधिक समय तक जवान बने रहते हैं।

घोड़े की जवानी का रहस्य

घोड़े के संदर्भ में चाणक्य ने बताया कि अगर घोड़े को चलने का अवसर नहीं दिया जाता है तो वह जल्दी बूढ़ा हो जाता है। इसी प्रकार इंसान को भी अपनी क्षमताओं का उपयोग करते रहना चाहिए और सक्रिय रहना चाहिए ताकि वह स्वस्थ और जवान बना रह सके।

स्त्री की जवानी का रहस्य

आचार्य चाणक्य ने स्त्रियों की जवानी के बारे में भी बताया है कि जो स्त्री अपने पति के साथ प्रणय नहीं करती वह जल्दी बूढ़ी हो जाती है। इसलिए यौन संबंध भी जवानी को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण कारक है।

कपड़ों का ये सिद्धांत 

चाणक्य ने बताया कि किसी भी चीज़ की तरह यदि कपड़ों को भी लंबे समय तक धूप में रखा जाए तो वे पुराने हो जाते हैं। यह सिद्धांत जीवन पर भी लागू होता है अत्यधिक परिश्रम और कष्ट से भी जीवन जल्दी पुराना हो जाता है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। CANYON SPECIALITY FOODS इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)