home page

भारत के इन रूटों पर दौड़ती है सबसे महंगी ट्रेन, इन ट्रेनों के टिकट में तो खरीद लेंगे जमीन

भारतीय रेल जो किफायती सफर के लिए जानी जाती है अपने आप में भिन्नताओं का खजाना है। यहाँ पैसेंजर ट्रेन से लेकर लग्जरी ट्रेनों तक हर तरह की रेल सेवाएं उपलब्ध हैं। खासकर टूरिस्ट के लिए चलने वाली कुछ महंगी ट्रेनें हैं जिनका किराया सुनकर वाकई में होश उड़ जाते हैं।

 | 
Top 5 Most Luxurious Trains, Top 5 Most Luxurious Trains in India, Best Trains, Maharajas’ Express, Palace On Wheels, Royal Rajasthan on Wheels, Deccan Odissi, The Golden Chariot, Indian Railways
   

भारतीय रेल जो किफायती सफर के लिए जानी जाती है अपने आप में भिन्नताओं का खजाना है। यहाँ पैसेंजर ट्रेन से लेकर लग्जरी ट्रेनों तक हर तरह की रेल सेवाएं उपलब्ध हैं। खासकर टूरिस्ट के लिए चलने वाली कुछ महंगी ट्रेनें हैं जिनका किराया सुनकर वाकई में होश उड़ जाते हैं।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

महाराजा एक्सप्रेस

महाराजा एक्सप्रेस जिसे भारत की सबसे महंगी और लग्जरी ट्रेन माना जाता है अपनी अद्भुत सेवाओं और आकर्षक यात्रा कार्यक्रम के लिए प्रसिद्ध है। इस ट्रेन में डीलक्स केबिन का किराया जो 4 दिन और तीन रातों के लिए है, लगभग 2लाख 80 हजार रुपए है। यह ट्रेन यात्रियों को राजस्थान की शाही संस्कृति के दर्शन कराती है।

पैलेस ऑन व्हील्स

पैलेस ऑन व्हील्स, जो राजस्थान की शाही विरासत को प्रदर्शित करती है इसकी शुरुआत 1982 में हुई थी। इस ट्रेन का किराया इसकी विशेषताओं को दर्शाता है जो करीब 3 लाख 63 हजार रुपए है।

रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स

2009 में शुरू की गई रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स राजस्थान के खूबसूरत परिदृश्यों को देखने का एक शानदार माध्यम प्रदान करती है। इस ट्रेन का किराया भी आकर्षक है और यात्री को शानदार सुविधाएँ प्रदान करती है।

द गोल्डन चेरियट

द गोल्डन चेरियट जो दक्षिण भारत के खूबसूरत स्थलों की यात्रा प्रदान करती है का किराया 142000 रुपए है। इस ट्रेन के माध्यम से यात्री दक्षिण भारत की विविधता और सौंदर्य का अनुभव कर सकते हैं।

यह भी 

द डेक्कन ओडिसी

द डेक्कन ओडिसी, जो मुंबई से शुरू होकर महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्रा कराती है, इसकी विशेषताओं और किराये के मामले में भी अनोखी है। यात्रियों को इस ट्रेन में सफर करने के लिए 12569 अमेरिकी डॉलर खर्च करने पड़ते हैं।