home page

भारत का एकमात्र ऐसा राज्य जहां नही है कोई रेल्वे पटरी, रेल्वे सफर के लिए दूसरे राज्य जाते है लोग

भारतीय रेलवे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेल नेटवर्क होने के नाते प्रतिदिन लाखों यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाती है।
 | 
state-in-india-where-there-is-not-a-single-railway-line
   

भारतीय रेलवे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेल नेटवर्क होने के नाते प्रतिदिन लाखों यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाती है। यहां की रेल सेवाएं न केवल देश के कोने-कोने को जोड़ती हैं बल्कि अपनी व्यापकता और सेवाओं के माध्यम से भारत के विकास की कहानी को भी बया करती हैं। लेकिन इस संपन्नता के मध्य भारत का एक राज्य ऐसा भी है जो रेलवे की सुविधा से वंचित है।

सिक्किम

सिक्किम भारत का एक ऐसा राज्य है जिसकी भौगोलिक स्थिति और पहाड़ी इलाके के कारण अभी तक यहां रेलवे की पटरियां नहीं पहुंची हैं। 16 मई 1975 को भारत के 22वें राज्य के रूप में शामिल सिक्किम में आज तक कोई रेलवे स्टेशन नहीं है ना ही कोई रेलवे लाइन।

यात्रा के वैकल्पिक मार्ग

सिक्किम जाने के लिए यात्रियों को वैकल्पिक रूप से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी या जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशनों पर उतरना पड़ता है जो सिक्किम के नजदीकी रेलवे स्टेशन हैं। यहां से यात्री बसों या टैक्सियों का उपयोग कर सिक्किम पहुंचते हैं।