जीन्स में लगी इस छोटी सी जेब का होता है बहुत ही ख़ास मतलब, हर रोज़ जीन्स पहनने वाले भी है इस बात से अनजान
जीन्स हमारे वार्डरोब में एक आवश्यक वस्तु के रूप में एक मात्र फैशन स्टेटमेंट बनने से विकसित हुई है। जींस बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कपड़े में विशिष्ट विशेषताएं होती हैं जो इसे अन्य प्रकार के कपड़ों से अलग करती हैं। यहां जींस के पेंट के बारे में जानकारी दी गई है।
इस जेब का क्या इस्तेमाल है
जानकारी के लिए बतादे डिजिटल जमाने के साथ -साथ सब कुछ बदल रहा है। वैसे ही कुछ फैशन का हिसाब है। आज के समय में कई तरह के फैशन देखें जा सकते है। अन्य कपड़ों के मुकाबले जींस की पेंट थोड़ी अलग होती है। जिसमें दो पॉकेट के अलावा दायीं तरफ एक छोटी सी पॉकेट भी होती है।
इस जेब का क्या इस्तेमाल है? तो चलिए आपको जींस के छुपे हुए राज के बारे में बताते है। जींस में आपने देखा होगा कि सामने की तरफ दो पॉकेट के अलावा दायीं तरफ एक छोटा पॉकेट होता है। अधिकांश लोगों को यह नहीं पता होगा कि इस जेब का क्या उपयोग है? आइये जानते इससे जुड़े कुछ सीक्रेट के बारेमे।
जीन्स में छोटी जेब किसी काम के लिए होती है
आपकी जानकारी के लिए बतादे अधिकतर लोग इस छोटी जेब में सिक्के, पेन ड्राइव या फिर कुछ छोटी-मोटी चीजें रखते हैं। हालांकि यह पॉकेट तब बनाई गई थी जब इसका इस्तेमाल किसी और मकसद के लिए किया गया था। आपको बता दें कि जींस का सबसे पहले आविष्कार खदान में काम करने वाले मजदूरों के लिए किया गया था।
तब इस पॉकेट वॉच का काफी ज्यादा चलन था। क्योंकि, सामने वाले जेब में वॉच टूटने का डर रहता था। इस परेशानी को खत्म करने के लिए यह छोटी पॉकेट बनाई गई थी जिसे आज सिर्फ फैशन के लिए इसका उपयोग किया जा रहा है। जीन्स में छोटे-छोटे बटन का क्या काम होता है आइये इसके बारे में जानते है।
छोटे-छोटे बटन के पीछे भी एक राज की बात
मिली जानकारी अनुसार बतादे जीन्स में लगे हुए छोटे-छोटे बटन के पीछे भी एक राज की बात है जिसे जानकर के आपको थोड़ी सी हैरानी होगी। वो यह है कि पैंट की जेब जल्द से ना फटें क्योंकि काम करने वाले मजदूरों की कई बार जेब फटने से परेशानी होती थी ।
ऐसे में टेलर जेकब डेविस ने एक जुगाड़ निकाला। उन्होंने जींस की जेब के किनारों पर छोटे-छोटे मेटल के पुर्जे लगा दिए। यह जुगाड़ कामयाब रहा और धीरे-धीरे बटन की शक्ल ले ली। इन बटन्स को रिवेट्स कहा जाता है।
